ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार: मुहर्रम के शोर में लड़की से हैवानियत, दो लड़कों ने खेत में किया गंदा काम, बिना कपड़ों के मिली नाबालिग

ARARIA: अररिया में मुहर्रम जुलूस के दौरान महापाप हुआ है। यहां मुहर्रम के शोर में गांव के दो लड़के एक किशोरी को उठा ले गए और खेत में ले जाकर दोनों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म

बिहार: मुहर्रम के शोर में लड़की से हैवानियत, दो लड़कों ने खेत में किया गंदा काम, बिना कपड़ों के मिली नाबालिग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: अररिया में मुहर्रम जुलूस के दौरान महापाप हुआ है। यहां मुहर्रम के शोर में गांव के दो लड़के एक किशोरी को उठा ले गए और खेत में ले जाकर दोनों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की को बेहोशी की हालत में छोड़कर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। लड़की जब खेत से मिली तब उसके शरीर पर एक भी कपड़ा मौजूद नहीं था। घटना फारबिसगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि पीड़िता के घर के पास ही शुक्रवार की देर शाम मुहर्रम को लेकर शोर हो रहा था। पीड़ित लड़की मुहर्रम का खेल देखने के लिए घर के बगल में गई थी, तभी गांव के ही दो लड़के वहां पहुंचे और लड़की को वहां से उठाकर खेत में ले गए। मुहर्रम के शोर के कारण इस बात की जानकारी किसी को नहीं लगी। खेत में ले जाने के बाद दोनों बदमाशों ने 17 वर्षीय लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। लड़की के बेहोश होने के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।


उधर, काफी देर बाद जब लड़की घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश करने के बाद लड़की बेहोशी के हालत में खेत में मिली, उस वक्त उसके शरीर पर कोई कपड़ा मौजूद नहीं था। पीड़िता द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने दोनों लड़कों को धर दबोचा और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवकों में  मो. अशफाक और मो. मुमताज के तौर पर हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।