ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, AXIS बैंक से दिन दहाड़े 90 लाख ले भागे बदमाश

ARARIA: इस वक्त की बड़ी खबर अररिया से सामने आई है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने एक्सिस बैंक की शाखा से 90 लाख से अधिक रुपए लूट लिए हैं। इस घट

बिहार में लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, AXIS बैंक से दिन दहाड़े 90 लाख ले भागे बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: इस वक्त की बड़ी खबर अररिया से सामने आई है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने एक्सिस बैंक की शाखा से 90 लाख से अधिक रुपए लूट लिए हैं। इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। घटना अररिया शहर के एडीबी चौक स्थित एक्सिस बैंक शाखा की है।


जानकारी के मुताबिक, हर दिन की तरह बैंक की शाखा समय पर खुल गई थी। बैंक में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ मौजूद थी और लेन-देन का काम हो रहा था। इसी दौरान हथियारों से लैस बदमाश ग्राहक बनकर बैंक में घुसे और कर्मी और ग्राहकों को गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने बैंककर्मियों को एक कमरे में बद कर दिया और जमकर लूटपाट मचाई। करीब 90 लाख से अधिक कैश लूटकर बदमाश मौके से फरार हो गए।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने कमरे में बंद बैंक कर्मियों को बाहर निकाला और घटना से जुड़ी जानकारी इकट्ठा कर रही है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। दिनदहड़े लूट की इस बड़ी वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।