ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

Bihar Crime News: चाकू दिखाकर युवती के साथ जबरन रेप, गांव के ही अरबाज ने किया गंदा काम

ARARIA: अररिया में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शौच के लिए सुनसान इलाके में गई युवती के साथ गांव के ही अरबाज नाम के युवक ने चाकू दिखाकर जबरन हवस का शिकार बनाया। घटना

Bihar Crime News: चाकू दिखाकर युवती के साथ जबरन रेप, गांव के ही अरबाज ने किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: अररिया में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शौच के लिए सुनसान इलाके में गई युवती के साथ गांव के ही अरबाज नाम के युवक ने चाकू दिखाकर जबरन हवस का शिकार बनाया। घटना कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


दरअसल, पूरा मामला बीते 28 नवंबर का है। 18 वर्षीय लड़की देर शाम शौच के लिए बहियार में गई थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला अरबाज वहां पहुंचा और लड़की का रास्ता रोक दिया। आरोपी की मंशा को भांपकर युवती ने वहां से भागने की कोशिश तो अरबाज ने चाकू निकाल लिया और लड़की का मुंह दाबकर सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ जबरन रेप किया।


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। किसी तरह पीड़ित लड़की घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के परिवार के लोग आरोपी के घर पहुंचे और उसे पकड़कर घर से बाहर लेकर आए। इसी बीच आरोपी के परिजन वहां पहुंच गए और पंचायती की बात कह उसे अपने साथ लेकर चले गए।


इस बीच लगातार आरोपी और उसके परिवार के लोग पंचायती का झांसा देते रहे। आखिरकार पीड़िता की मां बेटी को लेकर थाने पहुंच गई और आरोपी अरबाज के साथ साथ चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद गांव के लोगों में आरोपी और उसके परिवार के प्रति गहरी नाराजगी है।