ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

BIHAR CRIME NEWS: दुकान में घुसकर मेडिकल शॉप के मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

ARARIA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने अररिया में अपनी मौजूदगी दर्ज

BIHAR CRIME NEWS: दुकान में घुसकर मेडिकल शॉप के मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARARIA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने अररिया में अपनी मौजूदगी दर्ज करायी है। जहां बाइक सवार चार बदमाशों में दुकान में घुसकर दवा दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना अररिया के मारवाड़ी पट्टी की है जहां धर्मशाला के पास दो बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों ने गणपति इंटरप्राइजेज नामक दवा दुकान में घुसकर दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों की गोली से दुकानदार दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते बाइक से फरार हो गये। 


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह,थानाध्यक्ष मनीष रजक के साथ नगर थाना पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग दुकानदार को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। 


सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि दवा दुकान के कर्मचारियों के अनुसार, बदमाश चार की संख्या में थे और वे दो बाइक पर सवार होकर आए थे।कर्मचारी के अनुसार,बदमाश अपाची मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और सीधे दुकान में प्रवेश कर दुकानदार दीपक कुमार को गोली मार दी।


घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसडीपीओ ने बताया कि कर्मचारी के साथ मृतक के परिजनों से जानकारी प्राप्त की जा रही है।एसडीपीओ ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेकर जल्द ही बदमाशों का शिनाख्त कर गिरफ्तारी का दावा किया है।