ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अररिया में हॉरर किलिंग, पिता ने बेटी की हत्या कर शव को शौचालय की टंकी में फेंका

ARARIYA :अररिया से एक हॉरर किलिंग का दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव को शौचालय की टंकी में छुपा दिया. घटना 25 अगस्त की है, 6

अररिया में हॉरर किलिंग, पिता ने बेटी की हत्या कर शव को शौचालय की टंकी में फेंका
Anamika
2 मिनट

ARARIYA :अररिया से एक हॉरर किलिंग का दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव को शौचालय की टंकी में छुपा दिया.

 घटना 25 अगस्त की है, 6 दिन बाद  जांच में पुलिस ने मामले का  खुलासा कर दिया है. बताया जा रहा है कि 25 अगस्त को नगर थाना के मिर्जाभाग के एक नव निर्मित मकान के बगल में शौचालय की टंकी से बदबू फैलने लगी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शौचालय की टंकी से एक युवती के शव को बाहर निकाला.

मृतका की पहचान 13 साल की हुस्न आरा  के रूप में की गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई. 6 दिन बाद पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया और हत्या में शामिल युवती  के पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पिता ने हत्या की बात कबूल की है. पुलिस अधिकारी को उिसने बताया कि उनकी बेटी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी. वह कभी भी देर रात घर से निकल जाया करती थी, इसी से परेशान होकर पिता ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को चादर में लपेटकर शौचालय की टंकी में फेंक दिया. आसपास के लोगों ने बताया कि लड़की की मानसिक हालत ठीक नहीं होने के कारण वह कभी भी घर से निकल जाती थी. समाज के गंदी मानसिकता वाले कुछ लोग उस पर बुरी नजर रख रहे थे, जिसके बाद पिता ने वारदात को अंजाम दे डाला.