ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

दो लाख की सुपारी देकर रिश्तेदारों ने शूटरों से करवाया था मर्डर, अररिया में अमरोज आलम हत्याकांड का खुलासा

ARARIA: अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र के हसनपुर सरवाहा घाट के पास तीन दिन पहले गोली मारकर अमरोज आलम नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने किया ह

 दो लाख की सुपारी देकर रिश्तेदारों ने शूटरों से करवाया था मर्डर, अररिया में अमरोज आलम हत्याकांड का खुलासा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARARIA: अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र के हसनपुर सरवाहा घाट के पास तीन दिन पहले गोली मारकर अमरोज आलम नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने किया है। रिश्तेदारों ने ही दो लाख रूपये की सुपारी देकर शूटरों से हत्या करवाई थी। किलर से हत्या करवाने की बात सामने आई है। इस मामले में चार अपराधियों  को गिरफ्तार किया गया है। 


गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेजा जाएगा। चारों आरोपियों में से 3 रानीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है जबकि एक नरपतगंज थाना क्षेत्र का है। डीएसपी हेडक्वार्टर फकरे आलम ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अमरोज आलम हत्याकांड मामले में रानीगंज थाना क्षेत्र के बड़हरा वार्ड संख्या 14 के आशीष कुमार यादव पिता -रामचंद्र यादव, हसनपुर वार्ड संख्या तीन के सूरज कुमार उर्फ सूर्या यादव पिता -अशोक यादव, बड़ी रामपुर वार्ड संख्या चार के इमादुल्लाह उर्फ इमदा पिता -मो.हसीब और नरपतगंज थाना क्षेत्र के चकला झिंगली चौक वार्ड संख्या 5 के मो.उमर आलम पिता -मो.फिरोज आलम को गिरफ्तार किया है। 


डीएसपी हेडक्वार्टर ने बताया कि सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह के नेतृत्व में हत्याकांड को लेकर बनी विशेष टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेकर यह खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अमरोज आलम की गोली मारकर हत्या की गयी थी। तीन दिन पहले 22 अगस्त की सुबह जब अमरोज आलम की शव मिली था तब एसपी अमित रंजन के द्वारा सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में रानीगंज थाना और डीआईयू की टीम को मिलाकर विशेष टीम का गठन किया गया। साथ ही मामले को सुलझाने के लिए एफएसएल और डीआईयू टीम के द्वारा साक्ष्य संकलन के साथ साथ तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लिया गया था। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।