ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

अररिया में हथियार के बल पर लूट, अपराधियों ने बंधन बैंक के कर्मी को बनाया निशाना

ARARIA : बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. अररिया में हथियार के बल पर लूट की एक बड़ी वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है. बंधन बैंक के कर्मी से

अररिया में हथियार के बल पर लूट, अपराधियों ने बंधन बैंक के कर्मी को बनाया निशाना
First Bihar
2 मिनट

ARARIA :  बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. अररिया में हथियार के बल पर लूट की एक बड़ी वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है.  बंधन बैंक के कर्मी से रुपये लुटे गए हैं. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


मामला अररिया जिले के अम्हारा थाना इलाके की है. जहां नौआ पोखर के पास बंधन बैंक के कर्मी से एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने 50 हजार रुपये लूट लिए. वह पंचायत से रुपये कलेक्शन करके बैंक में जमा करने जा रहा था. घटना के संदर्भ में पीडि़त बैंक कर्मी राहुल कुमार सरदार ने बताया कि बैंक का रुपया कलेक्शन करके वह अपने मोटरसाइकिल से शाखा में जमा करने के लिए जा रहा था.  इसी बीच अम्हारा सड़क मार्ग पर नौआ पोखर के समीप पीछे से आ रहे हैं एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उसका पीछा करते हुए ओवरटेक कर उसे रुकने का इशारा किया और फिर पिस्टल भिड़ाकर उससे रुपये लूट लिए.


बैंक कर्मी ने बताया कि घटना के वक्त वहां पर कोई भी मौजूद नहीं था. उसके द्वारा हल्ला भी किया गया लेकिन अपराधी भागने में सफल रहा.  इधर घटना के बाद पीडि़त बंधन बैंक कर्मी के साथ क्षेत्रीय प्रबंधक कृष्णा चौधरी सहित अन्य कॢमयों ने थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी. थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु ने घटना की जांच व कार्रवाई की बात कही है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें