ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

आरा रेलवे स्टेशन पर अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़, RPF-GRP ने पांच महिलाओं को किया गिरफ्तार

आरा रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने पांच महिला चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के पास से ₹45,900 नकद, चोरी का पर्स और सोने का प्रतीत होने वाला लॉकेट बरामद किया गया।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: भोजपुर जिले के आरा रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे "ऑपरेशन यात्री सुरक्षा" के तहत आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक संगठित अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई आरपीएफ पोस्ट आरा के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार एवं रेल थाना आरा के थानाध्यक्ष रंधीर कुमार के नेतृत्व में की गई।गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से चोरी की गई ₹45,900 की नकदी, लाल रंग का पर्स, सोने का प्रतीत होने वाला एक लॉकेट तथा ₹500 नकद बरामद किए गए हैं।


जानकारी के अनुसार पटना निवासी प्रकाश कुमार अपने परिजनों को गाड़ी संख्या 13041 के ए-1 कोच में यात्रा के लिए बैठा रहे थे। इसी दौरान पांच महिलाओं ने योजनाबद्ध तरीके से उनके परिवार की घेराबंदी कर उनकी माता के पर्स से ₹45,900 चोरी कर ली। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर मौके पर मौजूद आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांचों महिलाओं को पकड़ लिया।


पूछताछ में गिरफ्तार महिलाओं ने अपनी पहचान सोनू गौतम नाड़े (40), नयना शंकर नाड़े (32), खुशबू (30), शेषकला (35) एवं वनिता (25) के रूप में बताई। सभी महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रामेश्वरी रिंग रोड टोली क्षेत्र की रहने वाली हैं। तलाशी के दौरान सोनू गौतम नाड़े के पास से चोरी किया गया पर्स और पूरी नकदी बरामद हुई, जबकि नयना शंकर नाड़े के पास से सोने का प्रतीत होने वाला एक लॉकेट और ₹500 नकद मिला, जिसका वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी।


पूछताछ में महिलाओं ने स्वीकार किया कि वे संगठित गिरोह बनाकर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों, विशेषकर महिलाओं, को निशाना बनाकर घेराबंदी कर पर्स एवं अन्य कीमती सामान चोरी करती हैं। पुलिस गिरोह के आपराधिक इतिहास तथा अन्य राज्यों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है। सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। रेलवे परिसर में अपराधियों के खिलाफ "ऑपरेशन यात्री सुरक्षा" के तहत आरपीएफ एवं जीआरपी का संयुक्त अभियान लगातार जारी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता