ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

आरा में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, आक्रोशित लोगों ने किया पथराव

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां भोजपुर पुलिस की टीम पर उपद्रवियों ने जानलेवा हमला किया है. रोड एक्सीडेंट की घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने पुलिस की टीम पर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां भोजपुर पुलिस की टीम पर उपद्रवियों ने जानलेवा हमला किया है. रोड एक्सीडेंट की घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने पुलिस की टीम पर जमकर पथराव किया है. हालांकि अब तक किसी भी पुलिसवाले की हताहत की कोई सूचना नहीं है. 


घटना भोजपुर जिले के संदेश थाना इलाके की है. जहां अखगांव में पुलिस की टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया है. पुलिस की टीम पर जमकर पत्थरबाजी की है. हालांकि अलर्ट रहने के कारण किसी के भी हताहत की कोई सूचना नहीं है. मिली जानकारी के मुताबिक रोड एक्सीडेंट के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम किया था. 


सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस टीम जाम हटाने के लिए घटनास्थल पहुंची थी. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने टीम पर ही हमला कर दिया. असामाजिक तत्व पुलिस टीम को  देखते ही अचानक से पत्थरबाजी शुरू कर दिए. घटना की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता