ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

आरा में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने 'चोर-चोर' कहकर खूब पीटा

ARA : इस वक़्त एक बड़ी खबर आरा से सामने आ रही है, जहां ग्रामीणों ने पुलिस की टीम के ऊपर जानलेवा हमला किया है. इस हमले में कई पुलिसवालों को चोटें आई हैं. छापेमारी करने गई प

आरा में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने 'चोर-चोर' कहकर खूब पीटा
First Bihar
2 मिनट

ARA :  इस वक़्त एक बड़ी खबर आरा से सामने आ रही है, जहां ग्रामीणों ने पुलिस की टीम के ऊपर जानलेवा हमला किया है. इस हमले में कई पुलिसवालों को चोटें आई हैं. छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला करने की बात सामने आ रही है. 


घटना भोजपुर जिले के बिहियां थाना इलाके की है, जहां तेघड़ा गांव छापेमारी करने गई बिहियां थाना की टीम को ग्रामीणों ने निशाना बनाया है. बताया जा रहा है कि गांजा तस्करी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची थी. इस दौरान ग्रामीणों ने उनके ऊपर हमला कर दिया और चोर-चोर कहकर उन्हें पीटने लगे. 


इस हमले तक़रीबन आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना मिल रही है, जो भोजपुर जिले के बिहियां थाने में पोस्टेड हैं. आपको बता दें कि आये दिन पुलिसवालों को निशाना बनाया जा रहा है. मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा में भी पुलिसवालों को पीटा गया था. अब ऐसी ही एक घटना भोजपुर जिले में घटी है. 


घटना की सूचना मिलते ही जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. थानाध्यक्ष के मुताबिक पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. पुलिसवालों के ऊपर हमला करने वालों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा और उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता