ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

आरा : मासूम बच्ची से रेप की कोशिश, बदमाश पड़ोसी ने की शर्मनाक हरकत

ARA : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां एक मासूम बच्ची के साथ बदमाश ने रेप की कोशिश

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है  आरा से जहां एक मासूम बच्ची के साथ बदमाश ने रेप की कोशिश की. पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में घटना की शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात भोजपुर जिले के संदेश थाना इलाके की है. जहां पांडुरा गांव में एक बदमाश युवक ने मासूम बच्ची के साथ रेप की कोशिश की. मिली जानकारी के मुताबिक मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. तभी गांव का ही एक बदमाश युवक उसके पास आया और बच्ची के साथ जबरदस्ती करने लगा. बच्ची ने काफी शोर मचाया. जिसके बाद बदमाश वहां से भाग निकला. 


इस शर्मनाक हरकत के बाद से बच्ची काफी डरी हुई है. जब बच्ची ने अपने परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी तो उन्होंने पुलिस से घटना की शिकायत की. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है. 



टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता