ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना

आरा में लॉ एंड आर्डर की उड़ी धज्जियां, लॉकडाउन में डबल मर्डर से सनसनी

ARA : बिहार में कोरोना महामारी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं, दूसरी ओर कानून व्यवस्था की स्थिति भी चरमराई हुई दिख रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से ज

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : बिहार में कोरोना महामारी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं, दूसरी ओर कानून व्यवस्था की स्थिति भी चरमराई हुई दिख रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां बदमाशों ने लॉक डाउन में डबल मर्डर कर इलाके में सनसनी फैला दी है. डबल मर्डर की इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात भोजपुर जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. जहां महक़मपुर बारां गांव में लॉक डाउन में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की जुर्रत की है. दो लोगों की मौत की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है आपसी विवाद में इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. भोजपुर एसपी सुशील कुमार ने फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ बातचीत में कहा कि आपसी विवाद में गोलीबारी हुई है. थाना की टीम मौके पर पहुंची है. घटना की छानबीन जारी है. मृतकों की पहचान  20 वर्षीय युवक त्रिलोकी कुमार और त्रिलोकी के भाई शिव शंकर  के रूप में की गई है. 


आरा के सदर डीएसपी ने बताया कि उनको घटना को लेकर कोई सही जानकारी नहीं है. पुलिस टीम मौके पर पहुंच ही रही है. वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि मारपीट के किसी केस में गवाही देने को लेकर यह मामला बढ़ा है. नाराजगी को लेकर ही बदमाशों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बहरहाल पुलिस की टीम अभी मामले की छानबीन में जुटी हुई है. आरोपियों की तलाश जारी है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता