ब्रेकिंग
क्या आपको भी मिलती है किसान सम्मान निधि? तो KCC बनवाने का गोल्डन चांस, जानिए कैसे मिलेगा लाभ✦निगरानी का बड़ा एक्शन: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रधान सहायक और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार; 10 % कमीशन का खेल उजागर✦ऑनलाइन गेम में हारे 1.45 लाख रुपये... बेटे ने खुद रची अपने अपहरण की झूठी साजिश, पुलिस ने ऐसे खोला राज✦NDA की बैठक में अनंत-नीरज विवाद पर नहीं बनी बात? मोकामा विधायक का ऐलान- अनुज सिंह का ही करेंगे समर्थन✦गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल✦क्या आपको भी मिलती है किसान सम्मान निधि? तो KCC बनवाने का गोल्डन चांस, जानिए कैसे मिलेगा लाभ✦निगरानी का बड़ा एक्शन: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रधान सहायक और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार; 10 % कमीशन का खेल उजागर✦ऑनलाइन गेम में हारे 1.45 लाख रुपये... बेटे ने खुद रची अपने अपहरण की झूठी साजिश, पुलिस ने ऐसे खोला राज✦NDA की बैठक में अनंत-नीरज विवाद पर नहीं बनी बात? मोकामा विधायक का ऐलान- अनुज सिंह का ही करेंगे समर्थन✦गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल

लॉकडाउन में बिगड़ी लॉ एंड आर्डर की स्थिति, आरा में बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली

ARA : बिहार में लॉक डाउन के बीच लॉ एंड आर्डर की स्थिति बनाये रखना पुलिसवालों के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. बीते दिन राजधानी पटना में एक युवक को गोली मारने के बाद अपराधियों

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : बिहार में लॉक डाउन के बीच लॉ एंड आर्डर की स्थिति बनाये रखना पुलिसवालों के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. बीते दिन राजधानी पटना में एक युवक को गोली मारने के बाद अपराधियों ने आरा में भी एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. आरा में दो लोगों को गोली मारने की बात सामने आ रही है. जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.


मामला आरा नवादा थाना इलाके के जवाहर टोला का है. जहां बदमाशों ने दो लोगों  को गोली मार दी है. इस वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि बैरिकेटिंग जबरन पार करने को लेकर विवाद हुआ था. जिसमें 30 साल के एक युवक को गोली मार दी गई है. इसके साथ ही एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी है. बदमाशों ने इस घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया है.


वारदात की सूचना मिलते ही थाना की टीम मौके पर पहुंची है. मामले की छानबीन की जा रही है. फिलहाल दोनों  लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता