ब्रेकिंग
नेपाल बॉर्डर से बिहार में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, मधुबनी में 1.74 क्विंटल गांजा बरामद✦1 लाख देकर खरीदे 3 लाख के जाली नोट, अररिया में नकली नोटों के खेल का खुलासा; बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने✦Anant Singh : CM सम्राट के एक बुलावे पर बैठक में पहुंचे अनंत सिंह, क्या आज खत्म होगी छोटे सरकार की नाराजगी?✦बिहार में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश✦जमुई में चलते ई-रिक्शा में लगी आग, दो छात्राएं झुलसीं; एक की हालत बिगड़ी✦नेपाल बॉर्डर से बिहार में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, मधुबनी में 1.74 क्विंटल गांजा बरामद✦1 लाख देकर खरीदे 3 लाख के जाली नोट, अररिया में नकली नोटों के खेल का खुलासा; बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने✦Anant Singh : CM सम्राट के एक बुलावे पर बैठक में पहुंचे अनंत सिंह, क्या आज खत्म होगी छोटे सरकार की नाराजगी?✦बिहार में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश✦जमुई में चलते ई-रिक्शा में लगी आग, दो छात्राएं झुलसीं; एक की हालत बिगड़ी

1 लाख देकर खरीदे 3 लाख के जाली नोट, अररिया में नकली नोटों के खेल का खुलासा; बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने

Bihar Fake Currency Case: बिहार के अररिया में जाली नोटों के मामले ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। वार्ड सदस्य मो. पनाउल्लाह की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सिलीगुड़ी से जाली नोट खरीदने का खुलासा हुआ है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश....

1 लाख देकर खरीदे 3 लाख के जाली नोट, अररिया में नकली नोटों के खेल का खुलासा; बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Fake Currency Case: बिहार के अररिया में जाली नोटों के कारोबार को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. महलगांव थाना क्षेत्र में 2.17 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार वार्ड सदस्य मो. पनाउल्लाह उर्फ पनबुल से पूछताछ में सिलीगुड़ी कनेक्शन सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने एक लाख रुपये की असली करेंसी देकर तीन लाख रुपये के जाली नोट खरीदने की बात कबूल की है. मामले में उसके साथी मो. आफताब और सिलीगुड़ी के कथित सप्लायर आलम की तलाश की जा रही है. पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के तार दूसरे राज्यों के साथ-साथ बांग्लादेश तक जुड़े हो सकते हैं.


सिलीगुड़ी में हुई थी जाली नोटों की डील

पुलिस के अनुसार, बीते 5 अक्टूबर को महलगांव थाना क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान वार्ड सदस्य मो. पनाउल्लाह को 500 रुपये के 434 जाली नोटों के साथ पकड़ा गया था. बरामद नोटों की कुल कीमत 2 लाख 17 हजार रुपये बताई गई है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और मामले की जांच आगे बढ़ाई.


पूछताछ में पनाउल्लाह ने कथित तौर पर बताया कि उसका करीबी साथी मो. आफताब उसे सिलीगुड़ी लेकर गया था. वहां उसकी मुलाकात आलम नाम के व्यक्ति से कराई गई, जिस पर जाली नोटों की आपूर्ति करने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक, इसी मुलाकात के दौरान एक लाख रुपये की असली करेंसी देकर तीन लाख रुपये के जाली नोटों का सौदा किया गया था.


जांच में सामने आया है कि जाली नोटों की कुल खेप में से 83 हजार रुपये की कीमत के नोटों का अब तक स्पष्ट हिसाब नहीं मिला है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये नोट आफताब के पास हैं या पहले ही बाजार में चलाए जा चुके हैं.


पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी इससे पहले कितनी बार जाली नोटों की खेप ला चुका है और इस कारोबार में उसके साथ कौन-कौन लोग शामिल हैं. इसके लिए आरोपी के बैंक खातों, यूपीआई लेन-देन और मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की जांच की जा रही है.


पुलिस की पूछताछ के मुताबिक, जाली नोटों को अररिया, जोकीहाट और आसपास के ग्रामीण इलाकों में चलाने की तैयारी थी. इसके लिए हाट-बाजारों, पशु मेलों, गल्ला मंडियों और छोटी दुकानों को निशाना बनाने की आशंका है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि गिरोह पहले किसी बाजार में जाली नोट चला चुका है या नहीं.


जांच के दौरान पनाउल्लाह की संपत्ति और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है. पुलिस के अनुसार, वर्ष 2019 में महलगांव थाने में उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज हुआ था. अब जांच एजेंसियां उसके आर्थिक लेन-देन और हाल में खरीदी गई संपत्ति से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही हैं.


सिलीगुड़ी क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि जाली नोटों की खेप कहीं सीमा पार से तो नहीं लाई गई थी. हालांकि, जाली नोटों के बांग्लादेश से आने की आशंका की अभी पुष्टि नहीं हुई है.


महलगांव थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के मुताबिक, मामले की जांच जारी है. फरार आरोपी मो. आफताब और कथित सप्लायर आलम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि दोनों की गिरफ्तारी के बाद जाली नोटों की खरीद-बिक्री और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिल सकती है.