ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

आरा में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका, ताबड़तोड़ 20 राउंड से ज्यादा फायरिंग

ARA : बिहार विधानसभा चुनाव में भोजपुर जिले के सभी सातों विधानसभा सीटों पर पहले चरण में वोटिंग हो गई. चुनाव में मतदान के बाद से एक बार फिर भोजपुर में क्राइम का ग्राफ बढ़ता

आरा में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका, ताबड़तोड़ 20 राउंड से ज्यादा फायरिंग
First Bihar
2 मिनट

ARA :  बिहार विधानसभा चुनाव में भोजपुर जिले के सभी सातों विधानसभा सीटों पर पहले चरण में वोटिंग हो गई. चुनाव में मतदान के बाद से एक बार फिर भोजपुर में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. आये दिन जिले में लगातार गोलीबारी और मर्डर की घटनाएं सामने आ रही हैं. मंगलवार को एक बार फिर से भोजपुर जिला गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. 


ताजा मामला भोजपुर जिले के इमादपुर थाना इलाके का है, जहां इमादपुर-बिहटा बालू घाट पर आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों में जमकर गोलाबारी हुई. स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से लगभग 20 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई है. बताया जा रहा है कि लगभग 2 दर्जन राउंड गोलियां चली हैं. हालांकि इस घटना में किसी के भी हताहत की कोई सूचना नहीं है.


इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची भोजपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. इमादपुर थाना की ओर से बताया जा रहा है कि अपराधियों की धड़पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना के मूल कारणों के बारे में फिलहाल पता लगाया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता