ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

आरा में अपराधियों ने एक लड़के को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

ARA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. आरा में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिले से जहां एक बा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. आरा में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिले से जहां एक बार फिर से बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी एक युवक को गोली मारकर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात भोजपुर जिले के चौरी थाना इलाके की है. जहां दुलन चक में देर शाम अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी एक युवक को गोली मारकर फरार हो गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक जख्मी युवक की उम्र 20 साल बताई जा रही है. जो  सहार थाना इलाके के पेरहाप गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि युवक किसी काम से पड़ोस के गांव में गया था. इस दौरान अपराधियों ने उसे निशाना बनाया.


गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. उसे इलाज के लिए आनन-फानन में सहार प्राथमिक केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे आरा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता