ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

आरा में सरेआम मर्डर, दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली

ARA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने में पूरी तरह फेल है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया है. हत्या के बाद मृतक के

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने में पूरी तरह फेल है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया है. हत्या के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात आरा नवादा थाना इलाके की है. जहां हीरो गाड़ी के शोरूम के पास अपराधियों ने शाम में एक व्यक्ति का मर्डर कर दिया है. गोली लगने के कारण व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था. तभी उसने रास्ते में दम तोड़ दिया. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान हरेंद्र सिंह (50) के रूप में की गई है. घटनास्थल पर मौजूद एक स्थानीय निवासी चंद्रशेकर चौबे ने बताया कि हरेंद्र सिंह गिट्टी बालू का दुकान चलाते थे. अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया कि अपराधियों ने किसलिए मर्डर किया है. 


वादात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. आरा नवादा थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि क्रिमिनलों ने एक व्यक्ति का मर्डर किया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 



टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता