ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

आरा में पूर्व पैक्स अध्यक्ष का मर्डर, दिनदहाड़े अपराधियों ने मारी गोली

ARA : बिहार में विधानसभा चुनाव के बीच अपराधियों पर नकेल कसना मुश्किल हो गया है. इन दिनों अपराधी कई घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर आरा से सामने आ रही है,

आरा में पूर्व पैक्स अध्यक्ष का मर्डर, दिनदहाड़े अपराधियों ने मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

ARA :  बिहार में विधानसभा चुनाव के बीच अपराधियों पर नकेल कसना मुश्किल हो गया है. इन दिनों अपराधी कई घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर आरा से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक पूर्व पैक्स अध्यक्ष को गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात भोजपुर जिले के हसन बाजार आउट पोस्ट की है. जहां अपराधियों ने नोनार गांव में एक वयक्ति का मर्डर कर दिया है, जो पूर्व में पैक्स अध्यक्ष था. बताया जा रहा है कि पूर्व पैक्स अध्यक्ष जब सोये हुए थे तब अपराधियों ने उनके ऊपर हमला बोला और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक नोनार गांव निवासी स्व.सिद्धनाथ उपाध्याय के 62 वर्षीय बेटा राजेंद्र उपाध्याय है.


मृतक के दामाद चंद्रेश कुमार ने बताया कि आरा में उनके लड़के की लड़की को बच्चा हुआ था. उसी बच्चे का छठी था, जिसको लेकर उनके सभी परिवार वाले आरा आए हुए थे और वह गांव में अपने एक नाती के साथ थे. मृतक के दामाद चंद्रेश कुमार ने भूमि विवाद को लेकर हत्या करने की आशंका जताई है. हालांकि, घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें