ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

आरा में आलू व्यवसायी का मर्डर, बाजार समिति में अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली

ARA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इन दिनों आरा में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां अपराधिय

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इन दिनों आरा में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां अपराधियों ने आलू व्यवसायी का मर्डर कर दिया है. इस हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात आरा नवादा थाना इलाके के बाजार समिति की है. जहां अपराधियों ने आलू व्यवसायी का मर्डर कर दिया है. दो की संख्या में आये अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. इस हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों अपराधी बाइक से आये थे. बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद स्पॉट पर ही आलू व्यवसायी ने दम तोड़ दिया. मृतक बिजनेसमैन अभय यादव उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है. 


वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी एक मुताबिक तफ्तीश की जा रही है. उन्होंने बताया कि व्यावसायी आलू का थोक बिक्रेता था. पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता