ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आपसी विवाद में दो युवकों को मारी गोली, हालत नाजुक

KATIHAR: आपसी विवाद को लेकर दो युवकों को गोली मारी गयी है। गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में दोनों घायलों को कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गय

आपसी विवाद में दो युवकों को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: आपसी विवाद को लेकर दो युवकों को गोली मारी गयी है। गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में दोनों घायलों को कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक होता देख डॉक्टरों ने दोनों को पूर्णिया के मैक्स अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां दोनों के शरीर से गोली निकाली गयी है। घटना से गुस्साएं लोगों ने मख्य सड़क पर टायर जलाकर जमकर प्रदर्शन किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि कटिहार नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित बारीक चौक के पास देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे आपसी विवाद में दो युवकों को गोली मारी गई। राम प्रसाद बारीक और अमित कुमार बारिक को विशाल यादव नामक लड़के ने आपसी विवाद को लेकर गोली मारी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़ित पक्ष ने उसके घर पर धावा बोला था और उसे मारने गए थे तभी विशाल यादव ने अपने बचाव को लेकर दोनों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली अमित बारीक और रामू बारीक को लग गयी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJEEV

FirstBihar संवाददाता