ब्रेकिंग
मोतिहारी में PM मोदी की सभा में खाली रहीं कुर्सियां, स्कूल बंद और सैकड़ों बसें लगाने के बाद भी नहीं जुटी भीड़✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦मोतिहारी में PM मोदी की सभा में खाली रहीं कुर्सियां, स्कूल बंद और सैकड़ों बसें लगाने के बाद भी नहीं जुटी भीड़✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई

मोतिहारी में PM मोदी की सभा में खाली रहीं कुर्सियां, स्कूल बंद और सैकड़ों बसें लगाने के बाद भी नहीं जुटी भीड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर मोतिहारी के महात्मा गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित सभा में अपेक्षित भीड़ नहीं जुटी। स्कूलों में छुट्टी और सैकड़ों बसों की व्यवस्था के बावजूद मोदी का भाषण शुरू होते ही ऑडिटोरियम की ज्यादातर कुर्सियां खाली नजर

बिहार न्यूज
भीड़ जुटाने की कोशिश नाकाम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

 MOTIHARI:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नीतीश सेतु का उद्घाटन किया।  पटना के कच्ची दरगाह से वैशाली के राघोपुर होते हुए बिदुपुर तक गंगा नदी पर बनाए गए इस सिक्सलेन पुल को जनता को सौंपने के बाद पीएम मोदी ने ब्रिज से ही गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन किया। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को हजारों करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी, तो दूसरी ओर मोतिहारी में उनके कार्यक्रम को लेकर आयोजित सभा में अपेक्षित भीड़ नहीं जुट सकी।


सभा में 10 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई गई थी। इसके लिए सैकड़ों निजी और सरकारी वाहनों की व्यवस्था की गई, निजी स्कूलों को बंद कराया गया और लोगों को कार्यक्रम तक लाने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी। लेकिन जब प्रधानमंत्री मोदी का भाषण शुरू हुआ, तो महात्मा गांधी ऑडिटोरियम की ज्यादातर कुर्सियां खाली नजर आईं। बड़े-बड़े स्क्रीन पर प्रधानमंत्री का भाषण चल रहा था, लेकिन सामने की सीटों पर लोग नदारद थे। ऐसे में भाजपा और जिला प्रशासन की भीड़ जुटाने की तैयारी पर सवाल उठने लगे हैं।


तस्वीरें मोतिहारी के महात्मा गांधी ऑडिटोरियम की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर इस ऑडिटोरियम को दुल्हन की तरह सजाया गया था। करीब दो हजार लोगों की क्षमता वाले इस अत्याधुनिक हॉल में बड़े-बड़े स्क्रीन लगाए गए थे। लोगों के बैठने से लेकर खाने-पीने तक की व्यवस्था की गई थी। आयोजन को सफल बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च किए जाने की बात सामने आई।


जिला प्रशासन और भाजपा की ओर से इस सभा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई गई थी। इसके लिए जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था। सैकड़ों निजी और सरकारी वाहनों को भी कार्यक्रम में लोगों को लाने के लिए लगाया गया।


लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्य भाषण शुरू हुआ, तो ऑडिटोरियम की तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां कर रही थी। बड़े-बड़े स्क्रीन पर प्रधानमंत्री का भाषण चल रहा था, लेकिन हॉल की आधे से ज्यादा कुर्सियां खाली थीं। कार्यक्रम में मौजूद कई नेता भी भाषण शुरू होने के बाद वहां से जा चुके थे। वहीं, कुछ महिलाएं आपस में बातचीत करती दिखी। 


अब जरा दूसरी तस्वीर देखिए। ये मोतिहारी के गांधी मैदान की तस्वीर है, जहां सैकड़ों बसें और दूसरी गाड़ियां खड़ी दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि इन वाहनों को जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने सभा में लोगों को लाने और ले जाने के लिए अधिग्रहित किया था।


इतनी बड़ी संख्या में वाहनों की व्यवस्था, स्कूलों में छुट्टी और प्रचार-प्रसार के बावजूद सभा में अपेक्षित भीड़ नहीं जुट पाई। बसें तो पहुंचीं, लेकिन उनका इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या काफी कम नजर आई।


 ऐसे में सवाल उठता है कि जब सभा में हजारों लोगों के पहुंचने की तैयारी थी, तो आखिर वे लोग पहुंचे क्यों नहीं? क्या प्रशासन और भाजपा का भीड़ जुटाने का पूरा गणित फेल हो गया? फिलहाल, मोतिहारी की इस सभा की खाली कुर्सियों की तस्वीरें पूरे आयोजन की तैयारियों और दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्टमोतिहारी में PM मोदी की सभा में खाली रहीं कुर्सियां, स्कूल बंद और सैकड़ों बसें लगाने के बाद भी नहीं जुटी भीड़मोतिहारी में PM मोदी की सभा में खाली रहीं कुर्सियां, स्कूल बंद और सैकड़ों बसें लगाने के बाद भी नहीं जुटी भीड़मोतिहारी में PM मोदी की सभा में खाली रहीं कुर्सियां, स्कूल बंद और सैकड़ों बसें लगाने के बाद भी नहीं जुटी भीड़मोतिहारी में PM मोदी की सभा में खाली रहीं कुर्सियां, स्कूल बंद और सैकड़ों बसें लगाने के बाद भी नहीं जुटी भीड़मोतिहारी में PM मोदी की सभा में खाली रहीं कुर्सियां, स्कूल बंद और सैकड़ों बसें लगाने के बाद भी नहीं जुटी भीड़मोतिहारी में PM मोदी की सभा में खाली रहीं कुर्सियां, स्कूल बंद और सैकड़ों बसें लगाने के बाद भी नहीं जुटी भीड़

मोतिहारी में PM मोदी की सभा में खाली रहीं कुर्सियां, स्कूल बंद और सैकड़ों बसें लगाने के बाद भी नहीं जुटी भीड़