ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

अपराधियों ने सेल्समैन को मारी ताबड़तोड़ गोली, लूटपाट के दौरान बड़ी वारदात

SUPAUL : बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. सूबे में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सुपौल से जहां अपराधियों

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. सूबे में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सुपौल से जहां अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी एक सेल्समैन को गोली मार के मौके से भाग निकले. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात सुपौल जिले के छातापुर थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने मंगलवार की शाम एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी एक सेल्समैन को गोली मार के फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने के कारण दुकानदार गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी छातापुर पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया. 


जख्मी सेल्समैन की पहचान जनरल स्टोर दुकान पर काम करने सूरज वर्मा के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि सूरज रुपये कलेक्शन कर नरहैया गांव से छातापुर लौट रहा था. इस दौरान गेड़ा नदी पर बने नरहैया पुल के पास पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसे गोली मार दी. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष के मुताबिक मामले की तफ्तीश जारी है. जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता