ब्रेकिंग
जश्न-ए-आजादी के बीच दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत15 अगस्त से बिहार में तीन बड़े बदलाव, शिक्षा- स्वास्थ्य और शिक्षकों की छुट्टी के लिए नई व्यवस्था लागूबाघ के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने वाल्मीकिनगर-मदनपुर स्टेट हाईवे किया जाम, घंटों ठप रहा आवागमनयुवाओं के लिए गुड न्यूज: बिहार पुलिस में 26,574 पदों पर होगी बहाली, अगले ढाई महीने में पूरी होगी प्रक्रियाकम्प्यूटर पर क्या-क्या करते हैं, अब सब याद रखेगा ChatGPT! जानिए कैसे काम करता है नया Computer History फीचर और क्या हैं इसके खास फायदेजश्न-ए-आजादी के बीच दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत15 अगस्त से बिहार में तीन बड़े बदलाव, शिक्षा- स्वास्थ्य और शिक्षकों की छुट्टी के लिए नई व्यवस्था लागूबाघ के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने वाल्मीकिनगर-मदनपुर स्टेट हाईवे किया जाम, घंटों ठप रहा आवागमनयुवाओं के लिए गुड न्यूज: बिहार पुलिस में 26,574 पदों पर होगी बहाली, अगले ढाई महीने में पूरी होगी प्रक्रियाकम्प्यूटर पर क्या-क्या करते हैं, अब सब याद रखेगा ChatGPT! जानिए कैसे काम करता है नया Computer History फीचर और क्या हैं इसके खास फायदे

अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

ARA : आरा में सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा. टाउन थाना क्षेत्र के काजी टोला मुहल्ले में कुछ बेखौफ अपराधियों ने एक किराना दुकानदार को गोली मार दी और मौके से फरार

अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
First Bihar
2 मिनट

ARA : आरा में सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा. टाउन थाना क्षेत्र के काजी टोला मुहल्ले में कुछ बेखौफ अपराधियों ने एक किराना दुकानदार को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि अपराधी चार की संख्या में आये थे और किराना दुकानदार को गोली मारकर मौके से फरार हो गए. 


इधर घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा के इमरजेंसी रूम में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. जख्मी दुकानदार की पहचान 30 वर्षीय राजा बाबू काजी टोला मुहल्ला निवासी अरुण कुमार गुप्ता के पुत्र के रूप में की गई है. कटरा बाजार में जख्मी किराना का दुकान चलाता है. जख्मी को गोली दायें जांघ  में लगी है. 


वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच करने में जुट गई है. फिलहाल गोली किन कारणों से मारी गई है इसका अबतक पता नहीं चल सका है. हालांकि जख्मी के अनुसार उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. पुलिस जख्मी के बयान के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है.