ब्रेकिंग
2 दिन से लापता मासूम का मिला शव, पट्टीदार पर हत्या का आरोप; इलाके में सनसनी✦महिला की गोली मारकर हत्या, भैंसुर पर आरोप; वारदात से इलाके में सनसनी✦Bihar Boat Accident : वैशाली नाव हादसे पर DM वर्षा सिंह का बड़ा एक्शन, थानाध्यक्ष-C0 को शो-कॉज, जवाब नहीं तो निलंबन!✦Bihar News: अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: एक झगड़े ने JDU की बढ़ाई टेंशन, जीतें या हारें, दोनों सूरत में नीतीश की पार्टी के सामने बड़ी चुनौती!✦Bihar News : BSSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 30 आरोपियों पर आरोप तय; पूर्व अध्यक्ष समेत 10 की फाइल अलग✦2 दिन से लापता मासूम का मिला शव, पट्टीदार पर हत्या का आरोप; इलाके में सनसनी✦महिला की गोली मारकर हत्या, भैंसुर पर आरोप; वारदात से इलाके में सनसनी✦Bihar Boat Accident : वैशाली नाव हादसे पर DM वर्षा सिंह का बड़ा एक्शन, थानाध्यक्ष-C0 को शो-कॉज, जवाब नहीं तो निलंबन!✦Bihar News: अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: एक झगड़े ने JDU की बढ़ाई टेंशन, जीतें या हारें, दोनों सूरत में नीतीश की पार्टी के सामने बड़ी चुनौती!✦Bihar News : BSSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 30 आरोपियों पर आरोप तय; पूर्व अध्यक्ष समेत 10 की फाइल अलग

बिहार में पुलिस का इकबाल खत्म, महादलित बच्ची के साथ गैंगरेप, मेला घूमने गई थी पीड़िता

MADHUBANI: बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन लूट, हत्या, बलात्कार, डकैती हो रही है और अपराधी पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि बिहार

बिहार में पुलिस का इकबाल खत्म, महादलित बच्ची के साथ गैंगरेप, मेला घूमने गई थी पीड़िता
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन लूट, हत्या, बलात्कार, डकैती हो रही है और अपराधी पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि बिहार में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। ताजा मामला मधुबनी से सामने आया है जहां एक महादलित नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


गैंगरेप की घटना में शामिल एक दरिंदे को लोगों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि कृष्णाष्टमी मेला देखने के लिए लड़की गयी हुई थी। शुक्रवार की देर रात जब वो मेला देखकर घर लौट रही थी तभी 5 लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गये लेकिन एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और कार्रवाई के लिए उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। 


पीड़िता के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना मधेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। फरार अन्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक किसी को भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि यह दावा जरूर कर रही है कि जल्द ही चारों आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।