ब्रेकिंग
‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान

बिहार : अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, थानेदार समेत दो लोग घायल

NALANDA : नालंदा जिले में अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं. क्राइम रेट घटने की जगह दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. अब तो अपराधियों ने पुलिस को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है. ताजा मामला चण्

बिहार : अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, थानेदार समेत दो लोग घायल
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : नालंदा जिले में अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं. क्राइम रेट घटने की जगह दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. अब तो अपराधियों ने पुलिस को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है. ताजा मामला चण्डी थाना क्षेत्र का है जहां मोसिमपुर गांव में गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया. 


बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम मोसिमपुर गांव में अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस को मवेशी चोर बताते हुए हल्ला मचा दिया और पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया. पथराव में एक पुलिस अधिकारी समेत दो लोग बुरी तरह घायल हो गए. 


पथराव की इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई. पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया और उसे अपने साथ थाने ले गई है. इधर घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता