ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधी गिरफ्तार, जिंदा कारतूस समेत कई हथियार बरामद

BEGUSARAI : बेगूसराय के नीमा चांदपुरा थाना पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब तीन अपराधियों को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई. यह गिरफ्तारी नीमा चंद्र

अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधी गिरफ्तार, जिंदा कारतूस समेत कई हथियार बरामद
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय के नीमा चांदपुरा थाना पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब तीन अपराधियों को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई. यह गिरफ्तारी नीमा चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के परना गांव से की गई है. 


बताया जाता है कि तीनों अपराधी परना गांव में पहुंचकर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, तभी नीमा चांदपुरा थाना अध्यक्ष शशि कुमार को इस बात की भनक लगी. उसके बाद दल-बल के साथ थाना अध्यक्ष शशि कुमार ने मौके पर पहुंचकर तीनों अपराधियों को हथियार एवं कई जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. 


वहीं घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है. तीनों अपराधी की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के राजोपुर निवासी भोला पासवान के पुत्र कैलू पासवान उर्फ कैला, बृजेश किशोर यादव के पुत्र राहुल कुमार तथा राजेंद्र महतो के पुत्र जयजयराम महतो के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि इन तीनों अपराधियों पर कई थाने में मोटरसाइकिल लूट सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं. तीनों की गिरफ्तारी के साथ कई मामलों का उद्भेदन हो गया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता