ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

अपहरण के बाद किशोर की हत्या, कॉल डिटेल खोलेगा ब्लाइंड मर्डर का राज

BEGUSARAI: बेगूसराय में बढ़ते क्राइम से जिला एक बार फिर कराहने लगा है। बैक टू बैक 24 घंटे में एक किशोर और एक अधिवक्ता की हत्या से जिला दहल उठा। मंझोल थाना क्षेत्र के पवड़ा दिय

अपहरण के बाद किशोर की हत्या, कॉल डिटेल खोलेगा ब्लाइंड मर्डर का राज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में बढ़ते क्राइम से जिला एक बार फिर कराहने लगा है। बैक टू बैक 24 घंटे में एक किशोर और एक अधिवक्ता की हत्या से जिला दहल उठा। मंझोल थाना क्षेत्र के पवड़ा दियारा में गोबर के ढेर मे छुपाये गये एक किशोर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक नावकोठी थाना क्षेत्र की पहसारा पंचायत के वभनगामा गांव वार्ड 15 निवासी हरेराम सिंह का 13 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार के रुप में हुई है। 


शव को देखने से प्रतीत होता है कि बदमाशों ने ईट पत्थर के कुच कर उसकी हत्या की गयी हो ताकि उसकी पहचान नहीं हो सके। मृतक के पिता का आरोप है कि बदमाशों ने उसके बेटे का अगवा कर लिया। फिर उसकी हत्या कर शव को पबरा गांव के दियारा में बुटन झा की खेत स्थित गोबर के ढेर में छुपा दिया। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। पेशे से वह मजदूर था । 20 दिन पहले ही वह दूसरे प्रदेश से काम कर कर घर लौटा था। 


2 मई शाम 8 बजे वह घर में यह कहकर बाहर निकला था कि थोड़ी देर बाद वह घर लौट जाएगा। लेकिन कुछ देर बाद उसका मोबाइल जब स्विच ऑफ होने लगा तो परिजनों में परेशानी बढ़ने लगी। हरेराम सिंह ने नावकोठी थाना को जानकारी दी कि उनका बेटा दो मई से ही गायब है। शुक्रवार को पुलिस के द्वारा ही जानकारी दी गई की पवड़ा दियारा में एक किशोर का शव मिला है।


जब वह घटना स्थल पर पहुंचा और शव को देखा तो दिव्यांशु के रूप में उसकी पहचान की गई। पुलिस हर बिंदुओं पर मामले की जांच मे जुट गयी है। मोबाइल का कॉल डिटेल हत्या का राज खोलेगा। पुलिस कॉल डिटेल खंगालने में जुटी है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें