ब्रेकिंग
Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 62 मोबाइल भी बरामद, मोबाइल बेचने जमुई से धनबाद जाते थे

JAMUI: जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के हरदीमोह और सिकंदरा थाना क्षेत्र के महादेव सिमरिया में हुए मोबाइल दुकान में चोरी की अलग-अलग वारदात में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलि

अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 62 मोबाइल भी बरामद, मोबाइल बेचने जमुई से धनबाद जाते थे
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI: जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के हरदीमोह और सिकंदरा थाना क्षेत्र के महादेव सिमरिया में हुए मोबाइल दुकान में चोरी की अलग-अलग वारदात में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की टीम ने अंतरराज्यीय मोबाइल चोरी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की 62 मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि बीते 16 जुलाई को खैरा थाना क्षेत्र के प्रधानचक निवासी त्रिपुरारी कुमार मंडल ने हरदीमोह स्थित अपने दुकान में चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 


उन्होंने बताया कि दुकान का शटर काटकर 9 मोबाइल की चोरी की गयी थी। बीते 4 अगस्त को सिकंदरा थाना क्षेत्र के महादेव सिमरिया निवासी बजरंगी कुमार सिंह ने भी केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके दुकान का शटर काटकर 150 पीस मोबाइल की चोरी कर ली है। इसके बाद एक छापेमारी दल का गठन किया गया। जिसके द्वारा इस पूरे मामले में जांच गयी। गुरुवार को थाना क्षेत्र के सोनो मोड़ के पास उक्त टीम के द्वारा जांच अभियान चलाया तभी एक ऑटो सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस की टीम ने उसे धर दबोचा। 


जब उक्त ऑटो की तलाशी ली गई तब उसमें से 62 मोबाइल फोन को बरामद किया गया। जिसमें दो मोबाइल खैरा थाना के हरदीमोह से चोरी हुआ था जबकि से 59 मोबाइल फोन सिकंदरा थाना क्षेत्र के महादेव सिमरिया से चोरी किया गया था। इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को भी गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान मो. मेराज, पिता मो. मुख्तार के रूप में की गई है। जो मुख्य रूप से गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज का रहने वाला है और वर्तमान में सदर थाना क्षेत्र के भछियार में रहता है। इसके आलावा पुलिस ने भछियार निवासी मो. अफरोज पिता स्व. गुलाम, मो. रियाज उर्फ सन्नी पिता मो. हनीफ तथा पठान चौक निवासी मो. शहबाज पिता मो. जसीम को भी गिरफ्तार किया गया है। 


पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि सभी लोग हरदीमोह एवं महादेव सिमरिया की मोबाइल दुकान से शटर काटकर मोबाइल की चोरी किए थे। जिसे बेचने के लिए ऑटो से लेकर धनबाद जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को उन्होंने बताया कि उक्त ऑटो से वह शटर में रस्सी बांधकर उसे खींचता था और दुकान का शटर तोड़कर चोरी के वारदात को अंजाम दिया करते थे। उन्होंने पूछताछ के दौरान अपने अन्य सहयोगियों का नाम भी पुलिस को बताया है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी की जा रही है। एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार, खैरा थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान, सिकंदरा अंचल के पुलिस निरीक्षक श्रीकांत कुमार, सिकंदरा थानाध्यक्ष विजय कुमार सहित तकनीकी शाखा एवं पुलिस के अन्य जवान शामिल थे।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता