ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरेंBihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरें

अंतरजातीय विवाह किया तो ठोक दिया जुर्माना, पीड़ित परिवार ने लगायी सुरक्षा की गुहार

PURNEA: अंतरजातीय विवाह करना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। अंतरजातीय विवाह करने पर समाज के ठेकेदारों ने उनपर ढाई लाख का जुर्माना ठोक दिया है। मामला पुर्णिया के चंपानगर ओपी अंत

अंतरजातीय विवाह किया तो ठोक दिया जुर्माना, पीड़ित परिवार ने लगायी सुरक्षा की गुहार
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PURNEA: अंतरजातीय विवाह करना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। अंतरजातीय विवाह करने पर समाज के ठेकेदारों ने उनपर ढाई लाख का जुर्माना ठोक दिया है। मामला पुर्णिया के चंपानगर ओपी अंतर्गत चरैया रहिका गांव की है। जहां खांप पंचायत की तर्ज पर नवविवाहित प्रेमी जोड़े को समाज के क्रूरता का सामना करना पड़ रहा है। अंतरजातीय विवाह करने पर समाज के लोगों ने लड़के के पिता पर ढ़ाई लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है। पीड़ित परिवार ने पूर्णिया एसपी से न्याय की गुहार लगायी है। 

 अंतरजातीय विवाह किया तो ठोक दिया जुर्माना, पीड़ित परिवार ने लगायी सुरक्षा की गुहार

पीड़िता सोनी देवी और उसके पति लड्डू सिंह ने इसे लेकर पूर्णिया एसपी दयाशंकर से न्याय की गुहार लगायी है। दोनों का कहना है कि उनके बीच करीब चार साल से प्रेम प्रसंग था। 2020 में दोनों घर से दिल्ली भाग गये और वहां जाकर दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद युवक दिल्ली में ही रहकर प्राईवेट नौकरी करने लगा।

अंतरजातीय विवाह किया तो ठोक दिया जुर्माना, पीड़ित परिवार ने लगायी सुरक्षा की गुहार

इसी बीच गांव में लड़की के भाई समेत छह लोगों ने पंचायत बैठाई और लड़के के पिता से एक बांड पेपर पर अंगूठा लगवाया। बांड में इस बात का जिक्र किया गया कि यदि लड़का और लड़की पांच साल से पहले गांव आते है और उनकी परिजन किसी तरह की मदद करते हैं तब ढाई लाख रुपये का जुर्माना देना होगा। 

अंतरजातीय विवाह किया तो ठोक दिया जुर्माना, पीड़ित परिवार ने लगायी सुरक्षा की गुहार

लड्डू सिंह की पत्नी सोनी देवी इस बीच गर्भवती हो गयी और उनके पति का हाथ कट जाने के कारण दिल्ली में उनकी नौकरी भी छूट गयी। नौकरी नहीं रहने के कारण घर चलाना बेहद मुश्किल हो गया। खाने पर भी आफत आ गयी थी। ऊपर से प्रेंग्नेंट होने की वजह से सोनी की हालत और बिगड़ने लगी। 

अंतरजातीय विवाह किया तो ठोक दिया जुर्माना, पीड़ित परिवार ने लगायी सुरक्षा की गुहार

आए दिन पति पत्नी को परेशानियों से जुझना पड़ रहा था और हाथ में पैसे भी नहीं थे की वे दिल्ली में किसी तरह से गुजारा कर सकें। दोनों के पास घर लौंटने के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचा था। दोनों ने घर लौंटने का मन बना लिया। 

अंतरजातीय विवाह किया तो ठोक दिया जुर्माना, पीड़ित परिवार ने लगायी सुरक्षा की गुहार

जब दोनों अपने घर लौंटे तब इस बात की भनक गांव के उन लोगों को लग गयी जिसने लड़के के पिता से बांड पेपर पर हस्तांक्षर कराया था। फिर क्या था गांव के कुछ लोग पूरे परिवार को परेशान करने लगे। 

अंतरजातीय विवाह किया तो ठोक दिया जुर्माना, पीड़ित परिवार ने लगायी सुरक्षा की गुहार

लड्डू सिंह के पिता सत्यनारायण सिंह ने बताया कि गांव के छह लोगों ने जबरन बांड पेपर पर उनसे अंगूठा लगाया लिया। अब उनके द्वारा यह कहा जा रहा है कि ढाई लाख रुपये जुर्माना भरो नहीं तो बेटा पुतोह को घर से भगाओ। रोजाना इसे लेकर धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने पूर्णिया एसपी से सुरक्षा की गुहार लगायी है।

   अंतरजातीय विवाह किया तो ठोक दिया जुर्माना, पीड़ित परिवार ने लगायी सुरक्षा की गुहार

पीड़ित के अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने बताया कि एक तरफ सरकार अंतरजातीय विवाह करने पर ईनाम देने की बात करती है। वहीं आज समाज के कुछ चंद ठेकेदारों के द्वारा ढ़ाई लाख रुपये जुर्माने की मांग की जा रही है। इस बाबत पूछे जाने पर एसपी दयाशंकर ने बताया कि पीड़ितों द्वारा आवेदन दिया गया है। जिसकी जांच करायी जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। 

अंतरजातीय विवाह किया तो ठोक दिया जुर्माना, पीड़ित परिवार ने लगायी सुरक्षा की गुहार

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता