ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अंडा खाने के लिए आपस में भिड़े पति-पत्नी, मियां-बीबी की लड़ाई छुड़ाने के लिए पुलिस को देना पड़ा अंडा

DESK : संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे. ये बात तो आपने जरूर सुनी होगी लेकिन क्या ऐसा विवाद कहीं आपने देखा या सुना कि अंडा खाने के लिए पति-पत्नी आपस में ही भिड़ गए. दोनों के बीच म

अंडा खाने के लिए आपस में भिड़े पति-पत्नी, मियां-बीबी की लड़ाई छुड़ाने के लिए पुलिस को देना पड़ा अंडा
First Bihar
2 मिनट

DESK : संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे. ये बात तो आपने जरूर सुनी होगी लेकिन क्या ऐसा विवाद कहीं आपने देखा या सुना कि अंडा खाने के लिए पति-पत्नी आपस में ही भिड़ गए. दोनों के बीच मारपीट हो गई या मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया. दरअसल एक अजीबोगरीब मामला महाराष्ट्र से सामने आया है, जहां महज 3 अंडे के लिए पति-पत्नी आपस में भिड़ गए और मामला पुलिस थाने तक आ पहुंचा. 


घटना महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की है, जहां साखरखेरडा गांव में एक दंपति अंडा खाने के लिए आपस में लड़ बैठे. अंडा खाने के लिए आपस में भिड़े मियां-बीबी का मामला जब घर में नहीं सुलझा तो दोनों पुलिस थाने पहुंच गए. पहले तो पुलिसवालों ने दोनों के झगड़े को लेकर कोई खास रुचि नहीं दिखाई. लेकिन जब पुलिस को पता चला कि अंडा खाने के लिए दोनों के बीच लड़ाई हुई है, तो पुलिसवाले भी हैरान हो गए.


पति ने पुलिस अधिकारी को बताया कि वह बाजार से 3 अंडे लाया था और पत्नी से कहा कि इसकी भुर्जी बना दे. पत्नी ने अंडे की सब्जी तो बनाई लेकिन वह सब्जी उसने अपनी बेटी को खिला दी. जब वह वापस आया तो उसने अपनी पत्नी से अंडे की भुर्जी मांगी. इस पर पत्नी ने बताया कि अंडे की भुर्जी तो बेटी ने खा ली है. बस फिर क्या था, शुरू हो गया पति-पत्नी के बीच विवाद. 


महाराष्ट्र पुलिस ने थाने में ही पत्नी-पत्नी की इस लड़ाई की हैप्पी एंडिंग कराई. दरअसल पुलिस ने भी अनोखे अंदाज में मामले की सुलह करवा दी. महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारी जितेंद्र अडोले ने अपने स्टाफ के एक कर्मी को बाजार भेजा और 3 अंडे लाने को कहा. अंडे आने के बाद पति-पत्नी को दिये गये. फिर वहां से पति पत्नी खुशी-खुशी घर चले गये. 

टैग्स