ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

अनंत सिंह की कुर्क होगी संपत्ति, पुलिस आज कोर्ट में दायर करेगी अर्जी

PATNA: अनंत सिंह को हर हाल में निपटाने पर आमदा बिहार पुलिस विधायक की संपत्ति की कुर्की जब्ती करेगी. पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक अनंत सिंह की कुर्की जब्ती के लिए आज ही

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: अनंत सिंह को हर हाल में निपटाने पर आमदा बिहार पुलिस विधायक की संपत्ति की कुर्की जब्ती करेगी. पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक अनंत सिंह की कुर्की जब्ती के लिए आज ही कोर्ट में आवेदन दिया जायेगा. पुलिस ने विधायक के घर समेत दूसरी संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की पूरी तैयारी कर ली है. बाढ़ कोर्ट में दाखिल होगी अर्जी पूरे सूबे में तोबड़तोड़ क्राइम के बीच बिहार पुलिस को सबसे ज्यादा चिंता अनंत सिंह को निपटाने की ही है. कोर्ट ने मंगलवार यानि 20 अगस्त को ही अनंत सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था. दो दिन बाद ही पुलिस ने कुर्की जब्ती की तैयारी शुरू कर दी है. पुलिस आज बाढ़ कोर्ट में अनंत सिंह के खिलाफ कुर्की जब्ती का आदेश जारी करने का आग्रह किया है. पुलिस ने जेसीबी मशीन से लेकर हथौड़ा चलाने वालों का इंतजाम कर लिया है. कोर्ट से वारंट मिलते ही विधायक की संपत्तियों पर बुलडोजर चलने लगेगा. अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की बेचैनी किसी मामले में अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का पहले से तय प्रक्रिया है. पहले गिरफ्तारी की कोशिश होती है. फिर इश्तेहार निकाला जाता है और तब कुर्की जब्ती की जाती है. लेकिन अनंत सिंह के मामले में बेचैन पुलिस इस गिरफ्तारी वारंट के दो दिन बाद सीधे कुर्की जब्ती के लिए कोर्ट पहुंच रही है. देखना होगा कोर्ट क्या फैसला लेती है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

15

FirstBihar संवाददाता