ब्रेकिंग
शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल

अनंत के खिलाफ जांच के लिए सेना के एक्सपर्ट्स पहुंचे, लिपि सिंह बोलीं-पुलिस की कार्रवाई सही

DESK: अनंत सिंह को हर हाल में निपटाने पर आमदा बिहार पुलिस ने सेना तक से मदद मांगी है. बाढ की ASP लिपि सिंह ने खुद इसे स्वीकारा है. लिपि सिंह ने कहा कि अनंत सिंह के खिलाफ सारी कार्रवाई

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: अनंत सिंह को हर हाल में निपटाने पर आमदा बिहार पुलिस ने सेना तक से मदद मांगी है. बाढ की ASP लिपि सिंह ने खुद इसे स्वीकारा है. लिपि सिंह ने कहा कि अनंत सिंह के खिलाफ सारी कार्रवाई सही तरीके से हो रही है. हालांकि छोटे सरकार की गिरफ्तारी कब होगी इसका फैसला पुलिस के बड़े अधिकारी करेंगे. https://youtu.be/Hago-MiJu3Q बिहार पुलिस ने सेना से मदद मांगी अनंत सिंह के खिलाफ जांच में बिहार पुलिस का एसटीएफ और आतंकवाद निरोधक दस्ता(एटीएस) ही नहीं बल्कि सेना तक की मदद मांगी गयी है. बिहार पुलिस के आग्रह पर दानापुर से आये सैन्य विशेषज्ञों ने अनंत सिंह के घर बरामद हथियारों की जांच की है. बिहार पुलिस ये जानना चाहती है कि अनंत सिंह के घर मिले हथियार और ग्रेनेड कहीं सेना के तो नहीं हैं. हालांकि अभी सेना की रिपोर्ट नहीं आयी है. लिपि सिंह बोलीं-अनंत की गिरफ्तारी का फैसला वरीय अधिकारी लेंगे ये वही लिपि सिंह हैं जिन पर अनंत सिंह आरोप लगाते रहे हैं कि वे ललन सिंह के इशारे पर काम कर रही हैं. लिपि सिंह ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि अनंत सिंह के खिलाफ सारी कार्रवाई कानूनी तरीके से हो रही है. पुलिस ने कोई पक्षपात वाली कार्रवाई नहीं की है. लिपि सिंह को भी अनंत सिंह के घर हुई हथियार बरामदगी के मामले का आई ओ बनाया गया है. हालांकि लिपि सिंह ने कहा कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर फैसला वे नहीं बल्कि पुलिस के आलाधिकारी करेंगे. सूत्रों के मुताबिक पुलिस के आलाधिकारी अनंत सिंह की गिरफ्तारी का फैसला ले चुके हैं. सिर्फ उसे अमली जामा पहनाया जाना बाकी है.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता