ब्रेकिंग
गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦मां के दूध से बच्चे के किडनी-लीवर को नुकसान!, सैंपल में मिले हानिकारक रसायन, KGMU की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा✦पत्नी ने पति को पीटकर मार डाला, हत्या के बाद अधजला शव रेत में दफनाया, बेटे ने खोला राज✦मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦मां के दूध से बच्चे के किडनी-लीवर को नुकसान!, सैंपल में मिले हानिकारक रसायन, KGMU की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा✦पत्नी ने पति को पीटकर मार डाला, हत्या के बाद अधजला शव रेत में दफनाया, बेटे ने खोला राज✦मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला

पत्नी ने पति को पीटकर मार डाला, हत्या के बाद अधजला शव रेत में दफनाया, बेटे ने खोला राज

पत्नी ने कथित तौर पर डंडे से पीट-पीट पति को मौत के नींद सुला दिया। हत्या के बाद लाश को जलाकर बालू में दबा दिया। 17 दिन बाद बेटे ने शव के अवशेष को बरामद कर पुलिस को सूचना दी।

मध्यप्रदेश न्यूज
17 दिनों तक दफन रहा हत्या का राज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

CRIME NEWS: रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले से सामने आया है। जहां उदयगढ़ थाना क्षेत्र के तांबी आम्बा गांव के पुजारा फलिया इलाके में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मौत के नींद सुला दिया। पति की हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को घर के पीछे बने कमरे में जला दिया फिर अधजले शव को बालू के ढेर में ले जाकर दफन कर दिया। 17 दिनों तक हत्या का यह राज घर के अंदर ही दफन रहा। लेकिन जब बेटा घर लौटा तब उसने इस घटना का राज खोला। 


मामले का खुलासा तब हुआ, जब मृतक रामा का बड़ा बेटा राहुल गुजरात से मजदूरी छोड़कर गांव लौटा। ग्रामीणों ने उसे बताया कि उसके 50 वर्षीय पिता कई दिनों से गांव में दिखाई नहीं दे रहे हैं। पिता के अचानक लापता होने पर राहुल को अपनी 47 वर्षीय मां नहजुबाई पर शक हुआ।


राहुल ने घर पहुंचकर मां से पिता के बारे में पूछताछ की, लेकिन उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने घर की तलाशी शुरू की। पीछे बने कमरे में रेत के ढेर को हटाने पर उसे इंसानी शरीर के अधजले अवशेष दिखाई दिए। इसके बाद राहुल ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।


शव जलाकर रेत में दबाए अवशेष

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि हत्या के बाद नहजुबाई ने पड़ोसियों को भनक लगने से बचाने के लिए शव को कमरे में जलाया था। बताया जा रहा है कि शव पूरी तरह नहीं जल सका, जिसके बाद महिला ने सिर, हाथ-पैर समेत अन्य अधजले अवशेषों को रेत में दबा दिया।


पुलिस के मुताबिक, पहचान मिटाने के लिए शव के ऊपर लोहे का ड्रम भी रखा गया था। इतना ही नहीं, मृतक के पहचान पत्र, अन्य सरकारी दस्तावेज और तस्वीरों को भी आग में जला दिया गया, ताकि उसकी पहचान से जुड़े सबूत नष्ट किए जा सकें।


चरित्र पर शक को लेकर होता था विवाद

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि रामा अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन भी इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर नहजुबाई ने कथित तौर पर लट्ठ से पति पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।


आरोपी पत्नी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि बेटे की सूचना के बाद पुलिस ने कमरे से मानव अवशेष बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए इंदौर भेज दिया है। आरोपी नहजुबाई के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके के लोग भी हैरान हैं। पूरे इलाके में इसी घटना की चर्चा हो रही है।