ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

अकूत संपत्ति मामले में रक्सौल के प्रॉपर्टी डीलर के कई ठिकानों पर ED और IT की रेड, सुबह से ही चल रही छापेमारी

RAXAUL: कम समय में अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले रक्सौल के बड़े कारोबारी रामशंकर प्रसाद के कई ठिकानों पर आज ईडी और इनकम टैक्स की एक साथ रेड हुई। रामशंकर प्रसाद के यहां सुबह सा

अकूत संपत्ति मामले में रक्सौल के प्रॉपर्टी डीलर के कई ठिकानों पर ED और IT की रेड, सुबह से ही चल रही छापेमारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RAXAUL: कम समय में अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले रक्सौल के बड़े कारोबारी रामशंकर प्रसाद के कई ठिकानों पर आज ईडी और इनकम टैक्स की एक साथ रेड हुई। रामशंकर प्रसाद के यहां सुबह सात बजे से ही छापेमारी चल रही है। उनके हांडी बाजार स्थित आवास, नागा रोड स्थित आवास सहित कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की गयी। 


पिछले कुछ वर्षों में अकूत संपत्ति अर्जित कर वे काफी चर्चा में आ गये थे। उनकी इस कामयाबी की चर्चा भारत से लेकर नेपाल तक फैल गयी थी। उनका कारोबार मुख्य रूप से कपड़ा और प्रॉपर्टी डीलिंग का है और एक दशक के अंदर में उनकी गिनती रक्सौल के सबसे बड़े कारोबारी के रूप में होने लगी। यह भनक कहीं से ईडी और इनकम टैक्स को लग गयी। 


जिसके बाद ईडी और इनकम टैक्स की टीम पटना से रक्सौल पहुंच गयी। सूत्रों की मानें तो रामाशंकर प्रसाद के पास सिर्फ शहर में कई जगहों पर जमीन और भवन है जो विगत कुछ सालों में अर्जित की गई है। अवैध रूप से अर्जित धन के बारे में किसी ने ईडी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से शिकायत की थी। 


जिसके बाद ईडी और इनकम टैक्स की टीम रक्सौल पहुंच गयी। जहां सभी कागजातों को खंगालने में टीम जुटी हुई है। सूचना है कि कई जमीन और प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। फिलहाल कई ठिकानों ने ईडी और इनकम टैक्स की रेड अब भी जारी है।