ब्रेकिंग
शिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामशिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नाम

AK-47 मामले में हुई अनंत सिंह की पेशी, 13 जनवरी को अगली सुनवाई

PATNA : पटना सिविल कोर्ट में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की आज पेशी हुई. एके 47 और हैंड ग्रेनेड मामले में करीब दो घंटे तक सुनवाई चली. आज कोर्ट में अनंत सिंह सहित दो सिपाहियो

AK-47 मामले में हुई अनंत सिंह की पेशी, 13 जनवरी को अगली सुनवाई
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना सिविल कोर्ट में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की आज पेशी हुई. एके 47 और हैंड ग्रेनेड मामले में करीब दो घंटे तक सुनवाई चली. आज कोर्ट में अनंत सिंह सहित दो सिपाहियों की गवाही भी एडीजे प्रजेश कुमार के न्यायालय में दर्ज की गई. इस मामले में अगली सुनवाई 13 जनवरी को होगी.


जानकारी के अनुसार जब अनंत सिंह कोर्ट पहुंचे तो सबसे पहले उन्होंने अपने समर्थकों का हाल-चाल जाना और उनका अभिवादन स्वीकार किया. इसके बाद करीब दो घंटे तक पटना सिविल कोर्ट के एडीजे प्रजेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई चली. 


आपको बता दें कि विधायक अनंत सिंह के पैतृक आवास लदमा से बरामद हथियार और हैंड ग्रेनेड मामले में लगातार पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई चल रही है. इसी क्रम में अनंत सिंह की गवाही के साथ उनके पैतृक आवास से हैंड ग्रेनेड और एके 47 बरामद करने वाले दोनों सिपाहियों की भी गवाही कोर्ट में दर्ज की गई. इस मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 13 जनवरी की तारीख तय की है.