ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

एयरपोर्ट से ISIS के चार आतंकवादी अरेस्ट : फ्लाइट से उतरते ही ATS ने दबोचा

DESK : एटीएस की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुजरात एटीएस की टीम ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से ISIS के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। एटीएस की गिरफ्त में आए चारों आतंकवादी श्री

एयरपोर्ट से ISIS के चार आतंकवादी अरेस्ट : फ्लाइट से उतरते ही ATS ने दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : एटीएस की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुजरात एटीएस की टीम ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से ISIS के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। एटीएस की गिरफ्त में आए चारों आतंकवादी श्रीलंका के नागरिक बताए जा रहे हैं। श्रीलंका से चारो चेन्नई के रास्ते अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे थे। एयरपोर्ट पहुंचते ही गुजरात एटीएस की टीम ने चारों को धर-दबोचा।


जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद पहुंचे चारों आतंकी पाकिस्तानी हैंडलर के मैसेज का इंतजार कर रहे थे। मैसेज मिलने के बाद इन्हें पहले से तय लोकेशन पर पहुंचना था, जहां इन्हें हथियार मिलने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही एटीएस को इसकी भनक लग गई और टीम ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। गुजरात के डीजीपी चारों की गिरफ्तारी को लेकर पूरी जानकारी देने वाले हैं।


बता दें कि आईएसआईएस मुस्लिम देशों के बाद अब भारत में भी अपना पांव पसारने की कोशिश कर रहा है। यही वजह है कि भारत में इनकी गतिविधियां तेज हो रही हैं। भारत में अबतक कई संदिग्ध और आईएसआईएस के आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। चारों आतंकियों की गिरफ्तारी को एटीएस अपनी बड़ी कामयाबी मान रही है। एटीएस की टीम और अन्य सुरक्षा एजेंसियां चारों से पूछताछ कर रही है।