ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

एयरपोर्ट पर पकड़ी गई शातिर एयर होस्टेस : प्राइवेट पार्ट में छिपाकर ला रही थी करोड़ों का Gold

DESK : एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक एयर होस्टेस के पास से करोड़ों का सोना बरामद हुआ है। केरल के कन्नूर एयरपोर्ट पर एयर होस्टेस के पास से एक किलो सोना बरामद होने के बाद उसे हिरास

एयरपोर्ट पर पकड़ी गई शातिर एयर होस्टेस : प्राइवेट पार्ट में छिपाकर ला रही थी करोड़ों का Gold
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक एयर होस्टेस के पास से करोड़ों का सोना बरामद हुआ है। केरल के कन्नूर एयरपोर्ट पर एयर होस्टेस के पास से एक किलो सोना बरामद होने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी एयर होस्टेस मस्कट से करीब एक किलो सोना अपने प्राइवेट पार्ट में छिपाकर ला रही थी।


आरोपी एयर होस्टेस सुरभि खातून कोलकाता की रहने वाली बताई जा रही है। सुरभि खातून पहले भी कई बार सोना की तस्करी कर चुकी है। गुप्त सूचना के आधार पर जब केरल के कन्नूर एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया विभाग ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 690 ग्राम सोना बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी एयर होस्टेस को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


जानकारी के मुताबिक, कन्नूर एयरपोर्ट पर तैनात डीआरआई की टीम को खबर मिली थी कि एयर होस्टेस करोड़ों रुपए का सोना लेकर पहुंची है। इसके बाद डीआरआई की टीम ने जब एयर होस्टेस की तलाशी ली तो उसके पास से करोड़ों का सोना मिला। सोना को जिस तरह से एयर होस्टेस के प्राइवेट पार्ट में रखा गया था, उसे देखकर डीआरआई के अधिकारी भी हैरान रह गए।


सुरभि मस्कट से कन्नूर में उतरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की केबिन की क्रू मेंबर थी। एक किलो सोना को छिपाने के लिए उसे पुरुष के प्राइवेट पार्ट की शक्ल में एयर होस्टेस की गुप्तांग में छिपाया गया था। दावा किया जा रहा है कि सोना की तस्करी का ऐसा यह पहला सनसनीखेज मामला है।