ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

एयरफोर्स के काफिले पर हमले में शामिल दो आतंकियों के स्केच जारी : 20 लाख के इनाम की घोषणा

DESK : बीते चार मई को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों ने वायुसेना के काफिले पर हमला बोल दिया था। सुरनकोट के सवाई गांव में आतंकियों ने एयरफोर्स के काफिले पर गोलीबारी की घटना को

एयरफोर्स के काफिले पर हमले में शामिल दो आतंकियों के स्केच जारी : 20 लाख के इनाम की घोषणा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : बीते चार मई को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों ने वायुसेना के काफिले पर हमला बोल दिया था। सुरनकोट के सवाई गांव में आतंकियों ने एयरफोर्स के काफिले पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें एक जवान शहीद हो गया था जबकि कई सैनिक घायल हो गए थे। हमले में शामिल दो पाकिस्तानी आतंकवादियों का स्केच सोमवार को जारी किया गया है।


वायुसेना के काफिले पर गोली बरसाने वाले दोनों पाकिस्तानी आतंकवादियों के पर 20 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। दोनों के बारे में जानकारी देने वाले को इनाम की राशि दी जाएगी। दोनों का स्केच जारी कर आसपास के इलाकों में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को भेज दिया गया है। स्केच जारी होने के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित इलाकों में सर्च ऑपरेशन भी चला रही है।


बता दें कि बीते 4 मई को वायुसेना का काफिला पुंछ के सुरनकोट के सवाई गांव से गुजर रहा था। तभी पहले से घात लगाए आतंकवादियों ने काफिले पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में पांच जवान घायल हो गए। घायल जवानों में शामिल मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के रहने वाले विक्की पहाड़े शहीद हो गए। उनकी हाल ही में शादी हुई थी और शादी के महज 15 दिन बाद ही उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन की थी।