ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

पुलिस की नाकामी ने बनाई जिल्लत की जिंदगी, दो साल थानों के चक्कर लगाने के बाद भी नहीं मिला इंसाफ

BEGUSARAI: अपनी जिल्लत भरी जिंदगी का फरियाद लिए यह लड़की पिछले दो सालों से पुलिस थानों के चक्कर लगा रही है. अपनी शिकायत लेकर वो सभी पुलिस अधिकारियों से मिल चुकी है. लेकिन इस लड़की को

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BEGUSARAI: अपनी जिल्लत भरी जिंदगी का फरियाद लिए यह लड़की पिछले दो सालों से पुलिस थानों के चक्कर लगा रही है. अपनी शिकायत लेकर वो सभी पुलिस अधिकारियों से मिल चुकी है. लेकिन इस लड़की को इंसाफ मिलने के बजाए कोई धमका रहा है, तो कोई कंप्रोमाइज करने की बात कह रहा है. इस खेल में आरोपी तो शामिल हैं ही, हैरान करने वाली बात यह है कि इस खेल में जिसके उपर इंसाफ करने की जिम्मेदारी है वो भी शामिल है. मामला बेगूसराय का है जहां इसके पीछे पड़े एक हैवान ने इस लड़की को समाज से लेकर सोशल मीडिया तक में इसका जीना हराम कर दिया है. कई बार इसने इस बात की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की लेकिन पुलिसवाले मामले को निबटाने के बजाए लड़की को ही मैनेज करने में लग गए. हैवान ने इसका पढ़ना लिखना बंद करा दिया. डर के चलते लड़की ने खुद को घर में ही बंद कर लिया. इसकी पढ़ाई छूट गयी. इसका स्कूल आना जाना बंद हो गया. एक दिन वो अपने किसी काम से घर के बाहर गई थी कि उसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गया और उसके साथ गैंगरेप किया गया. किसी तरह उसने आरोपियों से छूटकर अपनी जान बचाई और अपनी कहानी पुलिस को सुनाई. लेकिन पुलिस तो माने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का कसम खाकर बैठी है. लड़की की तमाम शिकायतों के बाद भी आरोपियों की प्रताड़ना जारी है. इस बीच पीड़िता ने एक बार फिर से पुलिस से गुहार लगाई है. डीएसपी से मिलकर अपनी परेशानियां साझा की है और उस हैवान के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की बात कही है जिसने इसका जीना दूभर कर दिया है. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता