ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

अभिनेत्री अमिषा पटेल चेक बाउंस मामला: रांची सिविल कोर्ट ने फिर लगाया 1000 का जुर्माना

RANCHI: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमिषा पटेल के चेक बाउंस से जुड़े मामले की सुनवाई आज फिर रांची के सिविल कोर्ट में हुई। कोर्ट ने एक बार फिर अमीषा पटेल पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया। केस

अभिनेत्री अमिषा पटेल चेक बाउंस मामला: रांची सिविल कोर्ट ने फिर लगाया 1000 का जुर्माना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमिषा पटेल के चेक बाउंस से जुड़े मामले की सुनवाई आज फिर रांची के सिविल कोर्ट में हुई। कोर्ट ने एक बार फिर अमीषा पटेल पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया। केस की सुनवाई के दौरान एक्ट्रेस अमिषा पटेल को शिकायतकर्ता के गवाह अजय कुमार का क्रांस एग्जामिन किया जाना था लेकिन एक्ट्रेस ने गवाह का क्रांस एग्जामिनेशन नहीं किया जिसके बाद कोर्ट ने अमीषा पर एक बार फिर से एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया।


 बता दें कि इससे पहले भी कोर्ट ने एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। अमिषा पटेल ने जुर्माने की राशि जमा की थी। आज इस मामले पर सुनवाई हुई और एक बार फिर एक हजार का जुर्माना अमिषा पटेल पर लगाया गया। बता दें कि फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। उनका आरोप यह है कि अमीषा ने ‘देसी मैजिक’ फिल्म बनाने के नाम पर उनसे दो करोड़ रुपये ली थी। जिसे उसने वापस नहीं किया। 


अजय ने जब पैसे मांगे तब अमीषा ने दो चेक दिया जो बाउंस हो गये। जिसके बाद अजय सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। इस मामले में एक्ट्रेस ने 17 जून को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था। इस मामले पर सुनवाई आज भी की गयी। इस दौरान कोर्ट ने अमीषा पर एक बार फिर से एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।


टैग्स