ब्रेकिंग
Bihar MLC Result 2026: BJP का क्लीन स्वीप, JDU का खाता नहीं खुला; RJD और जन सुराज को 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦Bihar MLC Result 2026: BJP का क्लीन स्वीप, JDU का खाता नहीं खुला; RJD और जन सुराज को 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े

अभद्र टिप्पणी करने से मना करने पर कॉलेज में शिक्षकों के साथ मारपीट, वीडियो वायरल

SAHARSA: सहरसा के राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब स्नातक तृतीय खंड की हो रही परीक्षा की दूसरी पाली में वीक्षक एवं परीक्षा भवन के बाहर खड़े छात्रों

अभद्र टिप्पणी करने से मना करने पर कॉलेज में शिक्षकों के साथ मारपीट, वीडियो वायरल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA:  सहरसा के राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब स्नातक तृतीय खंड की हो रही परीक्षा की दूसरी पाली में वीक्षक एवं परीक्षा भवन के बाहर खड़े छात्रों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता।


मिली जानकारी के अनुसार घटना बीते सोमवार की है जब स्नातक तृतीय खंड के ग्रुप बी की परीक्षा द्वितीय पाली में कॉलेज के विभिन्न कक्षाओं में संचालित की जा रही थी। इस दौरान क्लास रूम के बाहर खड़े छात्रों के अभिभावकों ने वीक्षकों पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस दौरान दो वीक्षक समझाने के लिए बाहर निकले तो उनके साथ कुछ लोग धक्का-मुक्की करने लगे और मारपीट भी की। 


बताया जाता है कि वीक्षक महाविद्यालय के अतिथि प्राध्यापक डॉ० आलोक झा एवं अतिथि प्राध्यापक डॉ० अक्षय चौधरी टिप्पणी कर रहे लोगों को समझाने के लिए बाहर निकले थे। इस दौरान बात बढ़ गई और मारपीट होने लगी। कॉलेज के बाहर खड़े छात्रों और अभिभावकों ने दोनों शिक्षकों की जमकर धुनाई कर दी। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। 


इस बाबत पूछे जाने पर महावद्यालय परीक्षा नियंत्रक प्रो० डॉ० राजीव झा ने बताया कि परीक्षा खत्म होने के बाद घटना की जानकारी मिली। जिसमें बाहर खडे छात्रों ने वीक्षकों पर गलत तरह का कमेंट कर रहे थे और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा था। बाहर खड़े छात्रों और अभिभावकों को समझाने के लिए  अतिथि शिक्षक डॉ० आलोक झा एवं अतिथि शिक्षक डॉ० अक्षय चौधरी बाहर निकले। 


इस दौरान छात्रों और उनके अभिभावकों ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। प्रो. डॉ. राजीव झा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है, ऐसे तत्वों पर कार्रवाई के लिए सदर थाना को सूचित किया जायेगा। परीक्षा के दौरान पुलिस व्यवस्था करने की मांग की जायेगी। वहीं मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता