ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

अवैध हथियार के साथ रिल्स बनाने वाले 3 युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद मुंगेर पुलिस ने की कार्रवाई

MUNGER: अवैध हथियार के रिल्स बनाना तीन युवकों को भारी पड़ गया। वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद मुंगेर पुलिस ने तीनों को धर दबोचा है। एक युवक जन्माष्टमी के मौके पर बार बालाओं

अवैध हथियार के साथ रिल्स बनाने वाले 3 युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद मुंगेर पुलिस ने की कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUNGER:  अवैध हथियार के रिल्स बनाना तीन युवकों को भारी पड़ गया। वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद मुंगेर पुलिस ने तीनों को धर दबोचा है। एक युवक जन्माष्टमी के मौके पर बार बालाओं के साथ अवैध हथियार लहराते हुए डांस कर रहा था तो दूसरा सोशल मीडिया पर हथियार के साथ रिल्स बना रहा था और तीसरा हथियार लेकर नशा कर रहा था। इन तीनों को आर्म्स एक्ट मामले में गिरफ्तार किया गया है। वही हथियार भी जब्त किया गया है। 


मुंगेर में अवैध हथियारों के साथ रिल्स बनाने और किसी भी आयोजन में हथियार लहराने के शौकिन युवकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपना रही है। मामला मुंगेर के मुफ्फसिल और टेटिया बंबर थाना क्षेत्र का है जहां बिच्छी चांचर गांव में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बार बालाओं को बुलाया गया था। बार बालाओं के डांस के बीच मुंह में गमछा बांधे एक युवक बालाओं के पास आकर हाथ में हथियार लेकर डांस करने लगा। वहीं इस डांस का किसी ने वीडियो वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवक रजनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया जबकि आयोजक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


वहीं दूसरा मामला मुफ्फसिल थाना इलाके के शंकरपुर का है। जहां पियूष यादव और सुदर्शन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों ने पिस्टल और कट्टा के साथ रिल्स बनाया और फेसबुक पर अपलोड कर दिया था। नशा करते और पिस्टल लहराते वीडियो वायरल होने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक देसी कट्टा ,एक पिस्टल और 12 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किया है।


दोनों ही मामले का खुलासा करते हुए मुंगेर एसपी जग्गूनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के बिच्छी चांचर गांव में 8 सितंबर को जन्माष्टमी के दिन का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में थानाध्यक्ष द्वारा फायरिंग करने वाले युवक रजनीश कुमार की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया है।इस मामले में आयोजक समेत चार लोगों पर प्रार्थमिकी दर्ज की गई है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 


दूसरा मामला मुफ्फसिल थाना के मिल्की शंकरपुर गांव का है जहां दो युवकों का हथियार के साथ वीडियो बनाकर वायरल हुआ था जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।इनके पास से एक देसी कट्टा,एक पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।वहीं उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई भी सामूहिक आयोजन करते हैं तो इसकी सूचना स्थानीय थाना को दें और वहां से अनुमति प्राप्त कर ही ऐसे आयोजन करें।अगर इस तरह के आयोजन में असामाजिक लोग घुसकर इस तरह के कार्य करेंगे तो निश्चित तौर पर आयोजक की जिम्मेदारी बनती है। अगर आयोजक नहीं मानते हैं तो उनके विरुद्ध भी दंडनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मुंगेर से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट....


अवैध हथियार के साथ रिल्स बनाने वाले 3 युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद मुंगेर पुलिस ने की कार्रवाई

अवैध हथियार के साथ रिल्स बनाने वाले 3 युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद मुंगेर पुलिस ने की कार्रवाई

अवैध हथियार के साथ रिल्स बनाने वाले 3 युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद मुंगेर पुलिस ने की कार्रवाई

अवैध हथियार के साथ रिल्स बनाने वाले 3 युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद मुंगेर पुलिस ने की कार्रवाई

अवैध हथियार के साथ रिल्स बनाने वाले 3 युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद मुंगेर पुलिस ने की कार्रवाई