ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

आरा से बड़ी खबर: गायडाढ़ पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग, तीन बच्चों को लगी गोली, हालत गंभीर

ARRAH: आरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां हर्ष फायरिंग के दौरान तीन बच्चों को गोली लग गई। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में घायल बच्चों को इलाज के लिए आर

आरा से बड़ी खबर: गायडाढ़ पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग, तीन बच्चों को लगी गोली, हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: आरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां हर्ष फायरिंग के दौरान तीन बच्चों को गोली लग गई। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में घायल बच्चों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक बच्चे की हालत गंभीर बतायी जा रही है। 


बताया जाता है कि गायडाढ़ पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग की जा रही थी तभी इसी दौरान तीन बच्चों को गोली लग गयी। घटना नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला इलाके की है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है।


 गोली लगने से घायल बच्चों की पहचान जवाहर टोला निवासी राजन साव के 8 वर्षीय बेटे अंकित कुमार, सुनील पासवान के 12 वर्षीय बेटे रोहित उर्फ गोलू कुमार और धीरज कुमार के बेटे 12 वर्षीय मोनू कुमार के रूप में हुई है। मेडिकल ऑफिसर डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि तीन बच्चों को गोली लगी है। अंकित और रोहित का गोली निकल गया है लेकिन मोनू के पेट में गोली फंसा हुआ है। गोली को निकालने में डॉक्टर लगे हुए है। 

आरा से बड़ी खबर: गायडाढ़ पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग, तीन बच्चों को लगी गोली, हालत गंभीर

आरा से बड़ी खबर: गायडाढ़ पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग, तीन बच्चों को लगी गोली, हालत गंभीर

आरा से बड़ी खबर: गायडाढ़ पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग, तीन बच्चों को लगी गोली, हालत गंभीर


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता