ब्रेकिंग
Bihar News: Bihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरेंBihar News: पटना कोर्ट जाने वालों के लिए बड़ी खबर! सोमवार से बदल जाएगी व्यवस्था, जान लें नया समयBihar News: टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा: 4000 पन्नों की चार्जशीट में रिशु श्री से लेकर IAS संजीव हंस तक कई नाम, जानिए किस पर क्या आरोपBihar News: Bihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरेंBihar News: पटना कोर्ट जाने वालों के लिए बड़ी खबर! सोमवार से बदल जाएगी व्यवस्था, जान लें नया समयBihar News: टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा: 4000 पन्नों की चार्जशीट में रिशु श्री से लेकर IAS संजीव हंस तक कई नाम, जानिए किस पर क्या आरोप

आपसी रंजिश में जानलेवा हमला, सिर और पीठ पर चाकू से किया वार, घायल व्यक्ति को पुलिस ने अस्पताल में छोड़ा

PURNEA: पूर्णिया में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। बेखौफ बदमाश आए दिन आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं जो पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। सहायक खजांची थाना क्षेत

आपसी रंजिश में जानलेवा हमला, सिर और पीठ पर चाकू से किया वार, घायल व्यक्ति को पुलिस ने अस्पताल में छोड़ा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। बेखौफ बदमाश आए दिन आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं जो पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। सहायक खजांची थाना क्षेत्र के सुदीन चौक में ताजा मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति को अपराधियों ने चाकू से गोदकर घायल कर दिया। घायल की पहचान समीर के रुप में हुई है। 


घायल समीर को पुलिस सदर अस्पताल में छोड़कर चले गये। घायल के सिर और पीठ पर बदमाशों ने चाकू से वार किया गया था। हालांकि फिलहाल घटना के संबंध में घायल समीर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। समीर के पुराने मामलों पर नजर डालें तो समीर ने बीते महीने एसपी दयाशंकर को आवेदन दिया था। 


जिसमें यह आरोप लगाया था कि उसकी मुलाकात संतोष पोद्दार नामक एक शख्स से हुई थी। वह उसके घर आने जाने लगा इतना ही नहीं संतोष ने समीर को सुदीन चौक में किराया मकान से हटाकर बारी हॉट में किराया मकान लेने का दबाव बनाया। समीर भी संतोष के कहने पर बारी हॉट में अपना घर किराए पर ले लिया। इस घर में भी संतोष का लगातार आना जाना लगा रहा। 


संतोष ने समीर से उसकी बेटी का हाथ मांग लिया। समीर ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। बीते 11 अगस्त को संतोष ने समीर की बीवी और बेटी को अगवा कर लिया। जिसकी शिकायत लेकर वह थाना पहुंचा था लेकिन पुलिस ने मामले को संज्ञान में नहीं लिया। 21 अगस्त को उसकी पत्नी के मोबाइल से संतोष ने फोन करके कहा कि उसकी बीवी और बेटी उनके कब्जे में है। 


जिसके लिए संतोष एसपी दयाशंकर से कई बार गुहार लगा चुका है और आज संतोष ने समीर पर चाकू से हमला कर दिया है। फिलहाल समीर घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती है। समीर के साथ अस्पताल में कोई नहीं है। पुलिस वाले भी उसे अस्पताल में छोड़कर चले गए हैं। पीड़ित पुलिस से मदद की गुहार लगा रहा है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता