ब्रेकिंग
साइबर क्राइम पर बिहार पुलिस सख्त, एक ID पर 9 से ज्यादा सिम लेने वालों की खैर नहीं, DGP ने क्यों की सुपौल के इंटर छात्र की चर्चा? हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिशकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती; कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद क्या है हाल?शराबबंदी पर मांझी के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, सम्राट सरकार को बता दिया नया फॉर्मूलावाह रे फर्जी सम्राट सरकार!.. प्रस्तावित औद्योगिक निवेश को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला साइबर क्राइम पर बिहार पुलिस सख्त, एक ID पर 9 से ज्यादा सिम लेने वालों की खैर नहीं, DGP ने क्यों की सुपौल के इंटर छात्र की चर्चा? हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिशकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती; कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद क्या है हाल?शराबबंदी पर मांझी के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, सम्राट सरकार को बता दिया नया फॉर्मूलावाह रे फर्जी सम्राट सरकार!.. प्रस्तावित औद्योगिक निवेश को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

आप भी बाइक की डिक्की में कैश रखते हैं, तो हो जाइये सावधान

SAHARSA: बाइक की डिक्की में कैश रखना सहरसा में एक युवक को भारी पड़ गया। बेखौफ बदमाशों ने बाइक की डिक्की को तोड़कर उसमें रखे एक लाख 30 हजार रुपये निकाल लिये और नौ दो ग्यारह हो गये।

आप भी बाइक की डिक्की में कैश रखते हैं, तो हो जाइये सावधान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: बाइक की डिक्की में कैश रखना सहरसा में एक युवक को भारी पड़ गया। बेखौफ बदमाशों ने बाइक की डिक्की को तोड़कर उसमें रखे एक लाख 30 हजार रुपये निकाल लिये और नौ दो ग्यारह हो गये। अब युवक अपनी इस गलती पर आंसू बहा रहा है। 


सहरसा में एक बार फिर चोरों का आतंक देखने को मिला है। जहां पूरब बाजार स्थित SBI ब्रांच से 1 लाख 30 हजार रुपये निकालकर एक युवक घर जाने के लिए निकल रहा था लेकिन इससे पहले बैंक के बाहर लगी बाइक की डिक्की में उसने सारा कैश रख दिया और गाड़ी स्टार्ट कर जाने के क्रम में उसे याद आया कि एक काम रह गया फिर वह बाइक को वहां लगाकर SBI बैंक के मैनेजर से मिलने चला गया। 


इसी दौरान बदमाश बाइक की डिक्की को तोड़ उसमे रखे सारे कैश ले भागा। जब युवक मैनेजर से मिलकर घर जाने के लिए बाइक के पास पहुंचा तो डिक्की को देख उसके पैर तले जमीन खिसक गई। डिक्की में रखा सारा पैसा चोरी हो गया। अब युवक अपनी इस गलती पर आंसू बहा रहा है। 


पीड़ित अमरेश ने बताया कि वो अपने दोस्त के साथ स्टेट बैंक गया हुआ था। कैश निकालने के बाद सारे पैसे डिक्की में रखकर वो बैंक मैनेजर से मिलने चला गया इसी क्रम में बदमाशों ने डिक्की में रखे सारे पैसे निकाल लिये। पीड़ित ने सदर थाने में शिकायत दर्ज करायी है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 


घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। बैंक के आस-पास लगे सीसीटीवी फूटेज को पुलिस खंगालने में जुटी है। सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित अमरेश ने आवेदन दिया है मामले की जांच की जा रही है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता