ब्रेकिंग
आरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'आरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'

7 दिनों से लापता अधेड़ की सिर कटी लाश बरामद : पूरे इलाके में सनसनी

SUPAUL : सुपौल के सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड- 3 में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब एक निर्माणाधीन घर से अधेड़ व्यक्ति की सिर कटी लाश बरामद की गई। बताया जाता है कि जिस अधेड़ की लाश

7 दिनों से लापता अधेड़ की सिर कटी लाश बरामद : पूरे इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL : सुपौल के सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड- 3 में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब एक निर्माणाधीन घर से अधेड़ व्यक्ति की सिर कटी लाश बरामद की गई। बताया जाता है कि जिस अधेड़ की लाश मिली है, वह पिछले 7 दिनो से लापता था। मृतक की पहचान 55 वर्षीय नंदकिशोर झा के रूप में की गई है।


बताया जाता है कि मृतक नंद किशोर झा अपने घर में कई दिनों से अकेला रह रहा था। उसके परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली गए हुए थे। पड़ोसियों ने बताया कि एक सप्ताह से नंदकिशोर झा लापता था। इस बात की जानकारी लापता नंदकिशोर झा के पुत्र रौशन कुमार झा को दी गयी। मृतक के बेटा दिल्ली में था। जिसे फोन पर यह सूचना दी गयी है। जिसके बाद दिल्ली में रह रहे बेटे रौशन झा ने अपने स्तर से फोन से सम्पर्क कर हर जगह अपने पिता की जानकारी लेनी चाही। लेकिन लापता नंदकिशोर झा का कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद रौशन झा घर आ गया और लापता पिता नंदकिशोर झा की खोजबीन में जुट गया।


इसी बीच अहले सुबह घर में बने अर्धनिर्मित शौचालय से बदबू आने लगी। जिसके बाद घरवालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद बदबू वाली जगह की खुदाई की गई तो बोरे में अधेड़ की सर कटी लाश मिट्टी के नीचे गड़ा हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मृतक का सिर अभी बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक के परिजन हत्या की बात कर रहे हैं। वही मामले को लेकर सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। लेकिन मृतक का सिर नहीं मिल सका है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों अशोक कुमार, सुशील कुमार और नविणा देवी को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस  फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता