ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

450 करोड़ की ड्रग्स के साथ 6 पाकिस्तानी गिरफ्तार, ATS-NCB और Coast Guard की संयुक्त कार्रवाई

DESK: नशे के कारोबारियों के खिलाफ गुजरात में बड़ी कार्रवाई हुई। पोरबंदर में एटीएस, एनसीबी और कोस्ट गार्ड ने आज संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने 450 करोड़ की ड्रग्स और नशीली दवाइयों

450 करोड़ की ड्रग्स के साथ 6 पाकिस्तानी गिरफ्तार, ATS-NCB और Coast Guard की संयुक्त कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: नशे के कारोबारियों के खिलाफ गुजरात में बड़ी कार्रवाई हुई। पोरबंदर में एटीएस, एनसीबी और कोस्ट गार्ड ने आज संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने 450 करोड़ की ड्रग्स और नशीली दवाइयों के साथ 6 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया है।


गुजरात एटीएस को इस बात की गु्प्त सूचना मिली थी कि कुछ पाकिस्तानी तस्कर भारतीय नाव से नशे की खेफ ला रहे हैं। इसे दिल्ली और पंजाब में पहुंचाने की तैयारी है। सूचना मिलते ही एनसीबी, कोस्ट गार्ड और एटीएस ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई की। एक नाव पर सवार 6 पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया जिनके पास से 60 पैकेट ड्रग्स और नशीली दवाइयां बरामद किया गया। बरामद नशे की खेप की कीमत 450 करोड़ आंकी जा रही है। 


गौरतलब है कि इससे पहले भी गुजरात के वेरावल बंदरगाह से 350 करोड़ रुपये की 50 किलो ड्रग्स को जब्त किया गया था। इसे एक वोट में छिपाकर लाया जा रहा था। इस दौरान 9 तस्करों को पकड़ा गया था। आज 450 करोड़ की ड्रग्स और नशीली दवाइयों के साथ 6 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया है।