ब्रेकिंग
रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति

4 साल की बेटी को मां ने चौथे तल्ले से फेंका, घटनास्थल पर हुई मौत, अपने करियर को लेकर परेशान थी महिला

DESK: दिल को झकझोर देने वाली घटना बेंगलुरु में सामने आयी है। जहां एक कलयुगी मां ने अपने कलेजे के टूकड़े को अपने ही हाथों से मार डाला। 4 साल की मूक-बधिर बेटी को चौथी मंजिल की बालकनी

4 साल की बेटी को मां ने चौथे तल्ले से फेंका, घटनास्थल पर हुई मौत, अपने करियर को लेकर परेशान थी महिला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: दिल को झकझोर देने वाली घटना बेंगलुरु में सामने आयी है। जहां एक कलयुगी मां ने अपने कलेजे के टूकड़े को अपने ही हाथों से मार डाला। 4 साल की मूक-बधिर बेटी को चौथी मंजिल की बालकनी से फेंक दिया और खुद भी कूदने की कोशिश करने लगी जिसे देख लोग उसकी तरफ बढ़े और उसे ऐसा करने से रोका। लोगों ने उसकी जान तो बचा लिया लेकिन मासूम बच्ची की जान नहीं बच सकी। चौथे तल्ले से फेंके जाने से बच्ची ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मां ने इससे पहले अपनी बेटी को रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया था। जब पति को इसकी जानकारी हुई तो वे बच्ची की काफी खोजबीन की और तब स्टेशन से ही बच्ची को बरामद किया गया था।   पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आगे की छानबीन की जा रही है। 


आरोपी महिला की पहचान सुषमा भारद्वाज के रूप में हुई है जो पेशे से डेंटिंस्ट है जबकि उसके पति किरण बालकृष्ण सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। मृत बच्ची की पहचान दृति बालकृष्णन के रूप में हुई है। बच्ची मानसिक तौर से अस्वस्थ थी। उसे बोलने और सुनने में परेशानी थी। जिसके कारण उसकी मां परेशान रहा करती थी।


वह हमेशा यह सोचती थी कि बच्ची के कारण उसका कैरियर चौपट हो रहा है। वह अपने जीवन में कुछ भी बेहतर नहीं कर पा रही है। यह सब सोचते हुए उसने बेटी को मार डालने का मन बनाया और एक दिन घटना को अंजाम दे दिया। यह पूरा मामला सेंट्रल बेंगलुरु के संपनगिरामा नगर में अद्वैत आश्रय अपार्टमेंट की है। 


घटना की पूरी तस्वीर अपार्टमेंट में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि कैसे महिला अपनी बच्ची को पहले गोद में उठाती है फिर उसे बालकनी से नीचे फेंक देती है। बच्ची को फेंकने के बाद वह खुद चिखने चिल्लाने लगती है यही नहीं लोगों को देख वह खुद भी बालकनी से कूदने लगती है। हालांकि लोगों ने उसे आत्महत्या करने से रोक लिया।