ब्रेकिंग
Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से✦Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश✦Bihar Education Department : CK अनिल ने सभी DEO-DPO को किया सतर्क, भ्रष्ट महिला अधिकारी रूबी कुमारी का दिया उदाहरण, क्या है पूरा मामला...✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से✦Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश✦Bihar Education Department : CK अनिल ने सभी DEO-DPO को किया सतर्क, भ्रष्ट महिला अधिकारी रूबी कुमारी का दिया उदाहरण, क्या है पूरा मामला...

बिहार : 3 सौ रुपए के लिए महिला ने ठेकेदार को बीच सड़क पर चप्पल से पीटा

WEST CHAMPARAN : तीन सौ रुपये के लिए गुस्साई महिला ने बीच सड़क पर ठेकेदार को चप्पल से पीटा. मामला नगर थाना इलाके के जामा मस्जिद के पास की है.जहां उस वक्त हंगामा मच गया

बिहार : 3 सौ रुपए के लिए महिला ने ठेकेदार को बीच सड़क पर चप्पल से पीटा
Anamika
2 मिनट

WEST CHAMPARAN : तीन सौ रुपये के लिए गुस्साई महिला ने बीच सड़क पर ठेकेदार को चप्पल से पीटा. मामला नगर थाना इलाके के जामा मस्जिद के पास की है.

जहां उस वक्त हंगामा मच गया जब एक महिला बीच सड़क पर ही एक पुरुष की धुनाई कर दी. महिला  द्रावती देवी चिरैला पौथू की रहने वाली है. उसने बताया कि वह मजदूरी करते अपना गुजारा करती है. 

 सदर प्रखंड के नेतलाल बिगहा निवासी अशोक कुमार ने उससे मजदूरी कराई लेकिन उसका तीन सौ रुपया रख लिया. रविवार को वह अशोक कुमार को ढूंढते हुए यहां पहुंची थी और पैसे के बारे में पूछताछ की.

इसके बाद उसने कहा कि पैसे का भुगतान हो गया है, जिसके बाद गुस्साई महिला ने चप्पल खोल कर उसे पीटना शुरू कर दिया. कुछ देर तक महिला उसे चप्पलों से पिटती रही और सैकड़ों लोग उसे देखते रहे. 

काफी समझाने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ. महिला ने कहा कि अशोक के द्वारा उससे मजदूरी कराई गई थी और उसके तीन सौ रुपए उसने नहीं दिए. पैसे मांगने पर वह टाल रहा था. वहीं आरोपी का कहना है कि वह पैसों का भुगतान कर दिया है और महिला बेवजह का आरोप लगा रही है.