ब्रेकिंग
करंट लगने से चाचा की दर्दनाक मौत, बचाने गए भतीजे की भी गई जान; बिजली विभाग की लापरवाही आई सामनेनेपाल की बारिश का बिहार में असर: पूर्वी चंपारण में तिलावे नदी का तटबंध टूटा, दर्जनों गांव जलमग्न; जिला प्रशासन अलर्टमिठाई की दुकान में करंट लगने से दुकानदार और मजदूर की मौत, लोहे के पाइप में उतरा था बिजली का करंटबिहार की युवती की दमन में हत्या, ट्रॉली बैग में मिली लाश; 2 साल पहले दूसरी जाति के युवक संग हुई थी फरारपटना-गोरखपुर वंदे भारत पर फिर पथराव, सुगौली में टूटा कोच का शीशा; चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरीकरंट लगने से चाचा की दर्दनाक मौत, बचाने गए भतीजे की भी गई जान; बिजली विभाग की लापरवाही आई सामनेनेपाल की बारिश का बिहार में असर: पूर्वी चंपारण में तिलावे नदी का तटबंध टूटा, दर्जनों गांव जलमग्न; जिला प्रशासन अलर्टमिठाई की दुकान में करंट लगने से दुकानदार और मजदूर की मौत, लोहे के पाइप में उतरा था बिजली का करंटबिहार की युवती की दमन में हत्या, ट्रॉली बैग में मिली लाश; 2 साल पहले दूसरी जाति के युवक संग हुई थी फरारपटना-गोरखपुर वंदे भारत पर फिर पथराव, सुगौली में टूटा कोच का शीशा; चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी

3 दिनों से लापता युवक की बोरे में बंद मिली लाश, बर्थडे पार्टी के बहाने दोस्तों ने बुलाकर की थी हत्या, 6 लोग गिरफ्तार

PATNA CITY: बोरे में बंद एक युवक की लाश तालाब से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। पटना सिटी के बाइपास थाना क्षेत्र के शनिचरा मंदिर के पास स्थित तालाब से गोताखोर की मदद से

3 दिनों से लापता युवक की बोरे में बंद मिली लाश, बर्थडे पार्टी के बहाने दोस्तों ने बुलाकर की थी हत्या, 6 लोग गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: बोरे में बंद एक युवक की लाश तालाब से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। पटना सिटी के बाइपास थाना क्षेत्र के शनिचरा मंदिर के पास स्थित तालाब से गोताखोर की मदद से लाश को बरामद किया गया है। शव की पहचान बेगमपुर निवासी 24 वर्षीय युवक अमन कुमार उर्फ बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। जो तीन दिनों से लापता था। 


अमन का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने थाना के पास जमकर हंगामा मचाया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने बल प्रयोग कर थाने से भगाया। 


वही पुलिस का दावा है कि हत्या की गुत्थी सुलझा ली गयी है। हत्या में शामिल मृतक के 6 साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों से पुलिस ने पूछताछ की। जिनकी निशानदेही पर तालाब से शव को बरामद किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक के साथियों ने बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर अमन की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के मकसद से लाश को बोरे में बंद कर तालाब में फेंक दिया। 


गौरतलब है कि बीते 21 अगस्त को बाइपास थाना क्षेत्र के बेगमपुर निवासी अमन उर्फ बिट्टू दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए घर से निकला था। लेकिन जब वह घर वापस नहीं लौटा तब परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। रहस्यमय ढंग से गायब अमन का जब कोई सुराग नहीं मिला तब परिजनों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। 


3 दिनों से लापता युवक की बोरे में बंद मिली लाश, बर्थडे पार्टी के बहाने दोस्तों ने बुलाकर की थी हत्या, 6 लोग गिरफ्तार

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता